UP News: अगर आने वाले दिनों में आपका सफर मुंबई, अयोध्या, पटना, भागलपुर, मालदा टाउन, गांधीधाम या इंदौर की ओर है, तो यह खबर आपके काम की है. यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरों में बढ़ोतरी कर दी है. इसके अलावा प्रयागराज से औंड़िहार और तमिलनाडु के तिरुनेलवेली के लिए भी विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी.
Parliament Session Live : वंदे मातरम के अपमान पर अब होगी सजा, पास हुआ संशोधन विधेयक
इन प्रमुख रूटों पर बढ़ी स्पेशल ट्रेनों की संख्या
- मुंबई सेंट्रल–कानपुर अनवरगंज स्पेशल (09185/09186) – संचालन अवधि बढ़ाई गई.
- इंदौर–हजरत निजामुद्दीन स्पेशल (09309/09310) – संचालन आगे भी जारी रहेगा.
- उधना–अयोध्या कैंट स्पेशल (09093/09094) – फेरों में बढ़ोतरी.
- उधना–अयोध्या कैंट स्पेशल (09097/09098) – फेरों में बढ़ोतरी.
- उधना–मालदा टाउन स्पेशल (09033/09034) – अतिरिक्त फेरे चलेंगे.
- गांधीधाम–भागलपुर साप्ताहिक स्पेशल (09451/09452) – फेरों की संख्या बढ़ाई गई.
- अहमदाबाद–पटना साप्ताहिक स्पेशल (09447/09448) – संचालन अवधि/फेरों में विस्तार.
प्रयागराज-औंड़िहार के बीच रोजाना चलेगी स्पेशल ट्रेन
रेलवे गाड़ी संख्या 01917/01918 सूबेदारगंज–औंड़िहार–प्रयागराज दैनिक स्पेशल ट्रेन का संचालन भी कर रहा है. ट्रेन संख्या 01917 सूबेदारगंज से 29 अगस्त तक प्रतिदिन रात 9:30 बजे रवाना होगी और प्रयागराज, प्रयागराज रामबाग, झूंसी, हंडिया खास, ज्ञानपुर, माधोसिंह, बनारस तथा वाराणसी जंक्शन होते हुए अगले दिन सुबह 1:30 बजे औंड़िहार जंक्शन पहुंचेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 01918 औंड़िहार जंक्शन से 30 अगस्त तक प्रतिदिन चलेगी.
तिरुनेलवेली के लिए भी मिलेगी सीधी रेल सुविधा
रेलवे ने प्रयागराज और तमिलनाडु के तिरुनेलवेली के बीच भी विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है. ट्रेन संख्या 04171/04172 प्रयागराज–तिरुनेलवेली–प्रयागराज स्पेशल का संचालन प्रयागराज से प्रत्येक शनिवार 1 अगस्त से 22 अगस्त तक तथा तिरुनेलवेली से प्रत्येक सोमवार 3 अगस्त से 24 अगस्त तक किया जाएगा. इससे उत्तर भारत और दक्षिण भारत के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधी रेल सेवा उपलब्ध होगी.
इसे भी पढ़ें-


