विज्ञापन

वायरल वीडियो

Purnia News : आग बुझाने के दौरान हादसा, 14 वर्षीय बच्चे की गई जान

Purnia News : पूर्णिया जिले के खिखरमानी गांव में घर में लगी आग बुझाने के दौरान 14 वर्षीय बच्चे की झुलसकर मौत हो गई. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है. पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं.

Purnia News : पूर्णिया जिले के डगरूआ थाना इलाके के कोहिला पंचायत स्थित खिखरमानी गांव में शनिवार को आग लगने की घटना ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं. घर में लगी आग को बुझाने की कोशिश के दौरान 14 वर्षीय बच्चे की झुलसने से मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

बताया जा रहा है कि गांव निवासी मंजूर के घर में अचानक आग भड़क उठी. आग तेजी से फैलने लगी तो परिवार और आसपास के लोग उसे बुझाने में जुट गए. इसी बीच मंजूर का पुत्र सादिक भी आग बुझाने के प्रयास में घर की छत पर चढ़ गया. टीन और बांस से बने ढांचे में आग और धुएं का असर बढ़ने से वह गंभीर रूप से झुलस गया.

धुएं और आग की चपेट में आया किशोर

स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने के बाद घर के अंदर धुआं भर गया था. किशोर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन अचानक आग की लपटों की चपेट में आ गया. जब तक लोग उसे बाहर निकालते, तब तक उसकी हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी.

घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची. अग्निशमन कर्मियों को भी बुलाया गया. ग्रामीणों और दमकल टीम की मदद से आग बुझाई गई.

पुलिस ने शुरू की आगे की प्रक्रिया

मामले की जानकारी मिलने पर अंचल पदाधिकारी योगेंद्र दास, पुलिस निरीक्षक राकेश कुमार सिंह और थानाध्यक्ष राजेश Kumar मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. अधिकारियों ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली.

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में आग बुझाने के दौरान हादसा होने की बात सामने आई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ेंपूर्णिया में रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी, मोबाइल बहस के बाद हुआ था लापता

इसे भी पढ़ें-पूर्णिया में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप, टेंट व्यवसायी को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
haze
30 ° C
30 °
30 °
62%
4.1m/s
75%
Sat
30 °
Sun
38 °
Mon
39 °
Tue
39 °
Wed
39 °
विज्ञापन

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here