विज्ञापन

वायरल वीडियो

पूर्णिया में रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी, मोबाइल बहस के बाद हुआ था लापता

Purnia News :

विज्ञापन

Purnia News : पूर्णिया शहर में एक दर्दनाक और संदिग्ध मामला सामने आया है, जहां रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव कई टुकड़ों में बरामद किया गया. घटना सदर थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी रेलवे गुमटी के पास की बताई जा रही है. सुबह जब स्थानीय लोगों ने ट्रैक के अलग-अलग हिस्सों पर शव के टुकड़े देखे तो इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

मोबाइल पर बहस के बाद घर से निकला था युवक

मृतक की पहचान 30 वर्षीय जितेंद्र उरांव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कटिहार जिले का रहने वाला था और फिलहाल पूर्णिया के रामबाग मोहल्ले में परिवार के साथ रह रहा था. परिजनों के अनुसार गुरुवार शाम वह मोबाइल पर किसी से बातचीत के दौरान बहस कर रहा था. इसके बाद वह घर से निकल गया, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा.

सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला शव

परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. अगली सुबह सूचना मिली कि सौरा बांध और कालीबाड़ी गुमटी के बीच रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा है. मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने शव की पहचान जितेंद्र उरांव के रूप में की. शव कई हिस्सों में बंटा हुआ था, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया.

परिजनों ने जताई संदेह, जांच की मांग

परिजनों का कहना है कि जितेंद्र की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, ऐसे में इस तरह का दर्दनाक हादसा सवाल खड़े करता है. उन्होंने मामले की गहराई से जांच की मांग की है ताकि घटना की असली वजह सामने आ सके.

तीन दिन पहले मनाया था बेटी का जन्मदिन

परिवार ने बताया कि जितेंद्र ने मात्र तीन दिन पहले अपनी बेटी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया था. घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन अचानक हुई इस घटना ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है. परिजन लगातार रो-रोकर बेहाल हैं.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, जिसमें मोबाइल कॉल डिटेल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी पड़ताल की जा रही है.

इसे भी पढ़ें-पूर्णिया में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप, टेंट व्यवसायी को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
37.3 ° C
37.3 °
37.3 °
40%
3.1m/s
91%
बुध
37 °
गुरु
39 °
शुक्र
39 °
शनि
39 °
रवि
37 °

अन्य खबरें