🟡 Gold (10g) : ₹ 1,30,548.16 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,645.82 💵 USD / INR : ₹ 96.78 📈 Sensex : 72,472.33 (1.23%) 📊 Nifty 50 : 22,520.45 (1.3%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,30,548.16 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,645.82 💵 USD / INR : ₹ 96.78 📈 Sensex : 72,472.33 (1.23%) 📊 Nifty 50 : 22,520.45 (1.3%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

स्नातक प्रथम सेमेस्टर की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, जानिए कब को होगा नामांकन

Purnia University UG Admission 2026: पूर्णिया विश्वविद्यालय ने यूजी प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2026-30) में नामांकन के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. चयनित अभ्यर्थी 10 और 11 जुलाई को 55 कॉलेजों में प्रवेश ले सकेंगे. वहीं सीमांचल के 21 नए प्रखंड डिग्री कॉलेजों में भी नामांकन जारी है.

विज्ञापन

Purnia University UG Admission 2026: पूर्णिया विश्वविद्यालय ने यूजी प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2026-30) में नामांकन के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. चयनित अभ्यर्थी 10 और 11 जुलाई को 55 कॉलेजों में प्रवेश ले सकेंगे. वहीं सीमांचल के 21 नए प्रखंड डिग्री कॉलेजों में भी नामांकन जारी है.

विज्ञापन

Purnia University UG Admission 2026: पूर्णिया विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2026-30) में नामांकन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. इस सूची में चयनित अभ्यर्थी 10 और 11 जुलाई को सीमांचल के 55 अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में नामांकन करा सकेंगे. विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से निर्धारित तिथि के भीतर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित कॉलेज पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है.

मीडिया पदाधिकारी ने दी जानकारी

विश्वविद्यालय के मीडिया पदाधिकारी प्रो. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि यूजी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए तीसरी मेरिट सूची प्रकाशित कर दी गई है. सूची में चयनित विद्यार्थियों को तय समय सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित कॉलेज में नामांकन कराना होगा. निर्धारित अवधि के बाद प्रवेश का दावा मान्य नहीं होगा.

घर के पीछे पेड़ से लटका मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव, मौत की वजह की जांच में जुटी पुलिस

21 नए प्रखंड डिग्री कॉलेजों में भी जारी है प्रवेश

विश्वविद्यालय के अंतर्गत सीमांचल के 21 नवस्थापित राजकीय प्रखंड डिग्री महाविद्यालयों में भी नामांकन की प्रक्रिया जारी है. प्रत्येक कॉलेज में छह विषयों के लिए 48-48 सीटों पर विद्यार्थियों का नामांकन लिया जा रहा है.

इन प्रखंडों में खुले हैं नए राजकीय डिग्री कॉलेज

पूर्णिया जिला

  • जलालगढ़
  • कृत्यानंदनगर
  • रूपौली
  • अमौर
  • श्रीनगर

अररिया जिला

  • जोकीहाट
  • सिकटी
  • पलासी
  • नरपतगंज
  • भरगामा

कटिहार जिला

  • डंडखोरा
  • हसनगंज
  • कोढ़ा
  • समेली
  • कुरसेला
  • मनसाही
  • अमदाबाद

किशनगंज जिला

  • दिघलबैंक
  • कोचाधामन
  • टेढ़ागाछ

नामांकन से पहले इन बातों का रखें ध्यान

  • तीसरी मेरिट लिस्ट में चयनित अभ्यर्थी 10 और 11 जुलाई को ही नामांकन कराएं.
  • सभी आवश्यक मूल प्रमाणपत्र और उनकी छायाप्रति साथ लेकर जाएं.
  • निर्धारित समय सीमा के भीतर नामांकन नहीं कराने पर सीट पर दावा समाप्त हो सकता है.
  • संबंधित कॉलेज द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा.

इसे भी पढ़ें-

नए प्रमंडलीय आयुक्त बने दिनेश कुमार, विकास योजनाओं की मॉनिटरिंग पर रहेगा फोकस
पूर्णिया में आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में एडमिशन शुरू
NEET पेपर लीक पर युवा राजद का हमला, कहा- छात्रों के भविष्य से हो रहा खिलवाड़
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
broken clouds
27.8 ° C
27.8 °
27.8 °
63%
1.5m/s
80%
शनि
28 °
रवि
31 °
सोम
32 °
मंगल
33 °
बुध
32 °

अन्य खबरें