🟡 Gold (10g) : ₹ 1,41,155.86 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,08,923.80 💵 USD / INR : ₹ 95.26 📈 Sensex : 77,472.94 (-0.24%) 📊 Nifty 50 : 24,207.75 (-0.52%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,41,155.86 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,08,923.80 💵 USD / INR : ₹ 95.26 📈 Sensex : 77,472.94 (-0.24%) 📊 Nifty 50 : 24,207.75 (-0.52%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Purnia News : मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति और साइकिल, 16 विद्यार्थियों को मिला लाभ

Purnia News : पूर्णिया के मध्य विद्यालय कन्या सिंघिया में 16 मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति और साइकिल वितरित की गई. एसबीआई फाउंडेशन की इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है.

विज्ञापन

Purnia News : पूर्णिया के मध्य विद्यालय कन्या सिंघिया में 16 मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति और साइकिल वितरित की गई. एसबीआई फाउंडेशन की इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है.

विज्ञापन

Purnia News : पूर्णिया में श्रीनगर प्रखंड के सिंघिया पंचायत स्थित मध्य विद्यालय कन्या सिंघिया में शनिवार को मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. एसबीआई फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के टॉपर विद्यार्थियों के बीच छात्रवृत्ति राशि और साइकिल का वितरण किया गया. इस दौरान विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों में उत्साह का माहौल रहा.

आठ विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, आठ को मिली साइकिल

विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम पंचायत मुखिया प्रेम प्रकाश मंडल की मौजूदगी में हुआ. एसबीआई फाउंडेशन के अधिकारी रंजन कुमार ने बताया कि योजना के तहत विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले आठ मेधावी छात्र-छात्राओं को पांच-पांच हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी गई. वहीं आठ अन्य विद्यार्थियों को साइकिल उपलब्ध कराई गई. इस तरह कुल 16 छात्र-छात्राओं को योजना का लाभ मिला.

स्नातक प्रथम सेमेस्टर की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, जानिए कब को होगा नामांकन

प्रोत्साहन से बढ़ेगा पढ़ाई के प्रति उत्साह

पंचायत मुखिया प्रेम प्रकाश मंडल ने कहा कि इस तरह की पहल से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं. उन्होंने कहा कि आर्थिक सहयोग मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलता है.

एसबीआई फाउंडेशन के अधिकारी रंजन कुमार ने कहा कि संस्था का उद्देश्य मेधावी और जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है. छात्रवृत्ति और साइकिल जैसी सुविधाएं बच्चों को नियमित रूप से स्कूल आने और शिक्षा से जुड़े रहने के लिए प्रेरित करती हैं.

ग्रामीण शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने एसबीआई फाउंडेशन की पहल की सराहना की. उनका कहना था कि ऐसी योजनाओं का दायरा बढ़ने से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और विद्यार्थियों का मनोबल मजबूत होगा.

घर के पीछे पेड़ से लटका मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव, मौत की वजह की जांच में जुटी पुलिस

विद्यालय प्रबंधन ने एसबीआई फाउंडेशन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस तरह का सहयोग बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरणादायी है और इससे उनमें बेहतर प्रदर्शन करने की भावना विकसित होती है.

इसे भी पढ़ें-

नए प्रमंडलीय आयुक्त बने दिनेश कुमार, विकास योजनाओं की मॉनिटरिंग पर रहेगा फोकस
पूर्णिया में आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में एडमिशन शुरू
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
28 ° C
28 °
28 °
89%
2.1m/s
100%
बुध
31 °
गुरु
35 °
शुक्र
35 °
शनि
29 °
रवि
32 °

अन्य खबरें