विज्ञापन

वायरल वीडियो

रांची नगर निगम चुनाव: किसी के पास गहनों का जखीरा, कोई खाली हाथ—प्रत्याशियों के शपथ पत्रों ने चौंकाया

Ranchi Municipal Corporation Election : रांची नगर निगम चुनाव में पार्षद पद को लेकर मुकाबला दिलचस्प हो गया है. उम्मीदवारों के शपथ पत्रों ने उनकी आर्थिक स्थिति की अलग-अलग तस्वीर दिखायी है. कहीं सैकड़ों ग्राम सोना तो कहीं गहनों के कॉलम में शून्य दर्ज है.

Ranchi Municipal Corporation Election : रांची नगर निगम चुनाव में इस बार सामाजिक और आर्थिक विविधता साफ दिख रही है. पहले जहां संपन्न परिवारों का वर्चस्व ज्यादा नजर आता था, वहीं अब मध्यमवर्ग और साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले उम्मीदवार भी मजबूती से ताल ठोक रहे हैं. चुनावी समीकरणों में अब सिर्फ पैसा नहीं, बल्कि क्षेत्र में सक्रियता, व्यवहार और जनता से जुड़ाव को अहम माना जा रहा है.

शपथ पत्रों से दिखी आर्थिक असमानता

उम्मीदवारों के नामांकन के साथ जमा शपथ पत्रों ने दिलचस्प आंकड़े सामने रखे हैं. किसी के पास सोने-चांदी और आभूषणों का बड़ा जखीरा है तो कई प्रत्याशियों ने गहनों के कॉलम में ‘शून्य’ दर्ज किया है.

25 प्रत्याशियों के हलफनामों की पड़ताल कर चल-अचल संपत्ति का विवरण सामने आया. इसमें सोना-चांदी से जुड़ी घोषणाओं पर विशेष नजर डाली गई.

कई के पास सैकड़ों ग्राम सोना

हलफनामों के मुताबिक कई उम्मीदवारों ने अपने पास सैकड़ों ग्राम सोना और कीमती आभूषण होने की जानकारी दी है. कुछ महिला प्रत्याशियों ने पारिवारिक विरासत में मिले गहनों का जिक्र किया है जिनकी कीमत लाखों में आंकी गई है.
कुछ पुरुष प्रत्याशियों ने भी पत्नी के नाम दर्ज आभूषणों को अपनी संपत्ति में शामिल किया है, जिनकी अनुमानित कीमत सात से दस लाख रुपये तक बताई गई.

कई प्रत्याशी बिना गहनों के

दूसरी ओर कई उम्मीदवार ऐसे भी हैं जिनके पास आभूषण के नाम पर कुछ नहीं है. कुछ महिला प्रत्याशियों ने अपने नाम गहने बताए लेकिन पति के नाम कुछ दर्ज नहीं है.
वार्ड-4 के रवि मुंडा और शराफत अली ने गहनों के कॉलम में कुछ नहीं दिखाया. वार्ड-48 की पूर्णिमा मिंज और जगत कुजूर ने भी आभूषण नहीं होने की जानकारी दी.

शपथ पत्र के अनुसार आभूषण का ब्योरा

  • वार्ड 1: राजेश मुंडा – 17.63 ग्राम सोना, पत्नी के पास 7.80 ग्राम
  • वार्ड 1: बसंती कुमारी – 10 ग्राम सोना, पति के पास 30 ग्राम चांदी, आश्रित के पास 20 ग्राम सोना
  • वार्ड 1: बरसा गाड़ी – 20 ग्राम सोना, पति के नाम 10 ग्राम
  • वार्ड 3: नीतू झा – 60 ग्राम सोना, 400 ग्राम चांदी
  • वार्ड 4: प्रियंका घोष – 20 ग्राम सोना
  • वार्ड 4: राजकुमार यादव – 14 ग्राम सोना
  • वार्ड 3: रूपम झा – 250 ग्राम सोना, पति के नाम 40 ग्राम
  • वार्ड 34: कुंदन वर्मा – 10 ग्राम, पत्नी के नाम 15 ग्राम
  • वार्ड 34: खुशबू कुमारी – 75 ग्राम सोना
  • वार्ड 34: मणिकांत झा – 10 ग्राम, पत्नी के नाम 90 ग्राम
  • वार्ड 34: अरुण कुमार झा – 15 ग्राम, पत्नी के नाम 100 ग्राम
  • वार्ड 37: उमाकांत भारती – 100 ग्राम सोना (लगभग 15 लाख रुपये)
  • वार्ड 48: मधु कच्छप – 10 ग्राम, पत्नी के नाम 20 ग्राम
  • वार्ड 48: मारग्रेट मिंज – 5 ग्राम सोना
  • वार्ड 50: हर्षरीता सावैया – 20 ग्राम सोना, 15 ग्राम चांदी; पति के नाम 10 ग्राम
  • वार्ड 40: हरेंद्र कुमार सिंह – 12 ग्राम, पत्नी के नाम 25 ग्राम
  • वार्ड 41: उर्मिला यादव – 250 ग्राम सोना, 1 किलो चांदी; पति के नाम 50 ग्राम
  • वार्ड 46: संध्या गुड़िया – 30 ग्राम सोना
  • वार्ड 43: प्रताप सिंह – 35 ग्राम सोना, 20 ग्राम चांदी; पत्नी के नाम 70 ग्राम सोना, 250 ग्राम चांदी
  • वार्ड 44: परमजीत सिंह – 5 ग्राम, पत्नी के नाम 10 ग्राम
  • वार्ड 37: परमेश्वर सिंह – 12 ग्राम, पत्नी के नाम 30 ग्राम
  • वार्ड 39: पिंकी कुमारी – 200 ग्राम सोना, 1 किलो चांदी

इन आंकड़ों से साफ है कि चुनावी मैदान में आर्थिक हैसियत अलग-अलग है, लेकिन मुकाबला बराबरी का है. मतदाता अब संपत्ति से ज्यादा उम्मीदवार की मौजूदगी और कामकाज को तरजीह दे रहे हैं.

इसे भी पढ़ें-झारखंड में ठंड जारी, तापमान में और गिरावट के संकेत, जानें कब से मिलेगी राहत

इसे भी पढ़ें-रांची में बनेगा पूर्वी भारत का बड़ा AI डेटा सेंटर, डिजिटल हब बनाने की तैयारी

इसे भी पढ़ें-विनय चौबे के काले धन से निवेश का शक, दूसरे राज्यों तक पहुंची जांच

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
43.9 ° C
43.9 °
43.9 °
15%
4.6m/s
89%
मंगल
44 °
बुध
45 °
गुरु
45 °
शुक्र
43 °
शनि
42 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें