Aaj Ka Rashifal 4 September 2026 : आज जन्माष्टमी है और शुक्रवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों के खास संयोग के बीच शुरू हुआ है. 4 सितंबर 2026 को कृष्ण पक्ष अष्टमी के साथ रोहिणी नक्षत्र और हर्षण योग बना है. ऐसे में आज का दिन किसी के लिए रुके काम पूरे होने, आमदनी बढ़ने और तरक्की के संकेत दे रहा है, तो कुछ राशियों को आर्थिक परेशानी, पारिवारिक उलझन और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.
आइए जानते हैं मेष से मीन तक किस राशि के लिए क्या संकेत हैं.
Aaj Ka Rashifal 4 September 2026 : आज इन राशियों के लिए बन रहे हैं लाभ के योग
मेष
मेष राशि वालों के लिए आज परिस्थितियां बदलने वाली हैं. लाभ के नए रास्ते खुलेंगे और सामाजिक क्षेत्र में काम का विस्तार होगा.
वृष
वृष राशि के जातकों के रुके हुए काम आज गति पकड़ सकते हैं. आमदनी बढ़ने के साथ नई योजना बनेगी. धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और मान-सम्मान व यश में वृद्धि होगी.
सिंह
सिंह राशि वालों को आज मकान, वाहन और अन्य भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है. विरोधियों पर विजय मिलेगी. आर्थिक लाभ के साथ स्वजन और मित्रों का सहयोग भी मिलेगा.
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों के लिए संतान की उन्नति खुशी का कारण बनेगी. आत्मविश्वास बढ़ेगा और पुरानी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है. मनोकामना पूरी होने के भी संकेत हैं.
मकर
मकर राशि वालों की आमदनी के साधनों में सुधार होगा. घर-गृहस्थी में सुख-शांति रहेगी. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने की संभावना है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा.
करियर और कारोबार में किसे मिलेगा फायदा
मिथुन
मिथुन राशि वालों में आज उत्साह और उमंग बनी रहेगी. पदोन्नति के अवसर बढ़ सकते हैं और व्यवसाय में लाभ मिलने की संभावना है. आर्थिक प्रगति के साथ पारिवारिक सुख भी मिलेगा.
धनु
धनु राशि वालों को आज कामकाज में सावधानी बरतना लाभ देगा. लंबे समय से संजोई अभिलाषा पूरी हो सकती है. कार्यक्षेत्र में अनुकूल माहौल रहेगा और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. यशस्वी कार्य करने का अवसर भी प्राप्त होगा.
मीन
मीन राशि वालों के लिए आज आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं. सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को नया पद और अधिकार मिलने की संभावना है. हालांकि वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा.
प्रॉपर्टी और नए काम के लिए कैसा रहेगा दिन
कर्क
कर्क राशि वालों के अनावश्यक खर्चों में कमी आएगी. आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में समय अनुकूल रहेगा. नए काम की योजना बन सकती है. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें.
इस दिन की ये 5 गलतियां डाल सकती हैं असर, गुरुवार को रखें खास सावधानी
कन्या
कन्या राशि वालों को आज परिवार की अहमियत महसूस होगी. पुराने रिश्तों को लेकर चल रही स्थिति में बदलाव आ सकता है. नई प्रॉपर्टी खरीदने का संयोग बनेगा. रुका हुआ काम पूरा होगा. संतान सुख, महत्वाकांक्षा पूरी होने और धन लाभ के योग हैं.
इन राशियों को आज संभलकर चलना होगा
तुला
तुला राशि वालों के लिए जन्माष्टमी का दिन कुछ मुश्किलें लेकर आ सकता है. नई योजनाओं को पूरा करने में कठिनाई होगी. पारिवारिक उलझन के साथ स्वास्थ्य संबंधी बाधा और आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
कुंभ
कुंभ राशि वालों के जीवन में आज कुछ नए संबंध बन सकते हैं और पारिवारिक परेशानी से छुटकारा मिल सकता है. हालांकि अभी नौकरी में बदलाव नहीं करना चाहिए. सुदूर यात्रा का संयोग बन रहा है.
जन्माष्टमी पर ग्रह-नक्षत्रों का खास संयोग
4 सितंबर को कृष्ण पक्ष अष्टमी, रोहिणी नक्षत्र और हर्षण योग का संयोग है. जन्माष्टमी के दिन बने इस संयोग का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलेगा. इसी वजह से किसी राशि के लिए आर्थिक और करियर संबंधी अवसर बन रहे हैं, जबकि कुछ राशि वालों को स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
इसे भी पढ़ें-
आज जन्माष्टमी पर 46 मिनट का मुहूर्त, जानें पूजा विधि, भोग और शहरवार शुभ समय
इन उपायों और दान से प्रसन्न होंगे भगवान शिव, जीवन में आएगी सुख-शांति
Disclaimer : यह राशिफल स्थिति पर आधारित है. विशेष मार्गदर्शन के लिए किसी ज्योतिषी से परामर्श करें.



