विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur: ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में अकबरनगर थाना चालक की मौत, कई बिंदुओं पर जांच शुरू

विज्ञापन

Bhagalpur News: अकबरनगर थाना के चालक दिलीप कुमार पासवान की मंगलवार देर रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. यह दर्दनाक हादसा अकबरनगर थाना क्षेत्र के भवनाथपुर पुल स्थित खरैया गांव के पास एनएच 80 पर हुआ. घटना के समय दिलीप कुमार पासवान अपने गश्ती अधिकारी एएसआई मंजीत कुमार व टीम के साथ गश्ती पर थे.

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात गश्ती के दौरान थाने की गाड़ी भवनाथपुर पुल के पास एनएच 80 पर पहुंची. दिलीप कुमार पासवान ने गाड़ी साइड में लगाकर पेशाब करने के लिए नीचे उतरे. वापस सड़क पार करते समय भागलपुर की दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दिलीप कुमार पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए.

उन्हें तत्काल मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. दुर्घटना के बाद बुलेट चालक मौके से फरार होने में सफल रहा. पुलिस ने बुलेट और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है.

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के बेटे प्रिंस कुमार और पत्नी मायागंज अस्पताल पहुंचे. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. प्रिंस कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने पिता को थाना की गाड़ी चलाने से मना किया था और कुछ समय के लिए उन्होंने गाड़ी चलाना छोड़ भी दिया था, लेकिन फिर से गाड़ी चलाने लगे थे. यह मामला संदेहास्पद लग रहा है और पुलिस कई बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें-
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
scattered clouds
35.2 ° C
35.2 °
35.2 °
49%
4.1m/s
48%
गुरु
37 °
शुक्र
39 °
शनि
40 °
रवि
38 °
सोम
38 °

अन्य खबरें