विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur News : शस्त्रधारियों के लिए अलर्ट; 11 से 14 सितंबर तक थाने में शस्त्र सत्यापन अनिवार्य

Bhagalpur News : भागलपुर में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सभी शस्त्रधारियों का भौतिक सत्यापन 11 से 14 सितंबर तक उनके थानों में किया जाएगा. जिला दंडाधिकारी ने आदेश दिया है कि सत्यापन अनिवार्य है, और अनुपालन न करने पर अनुज्ञप्ति रद्द की जाएगी.

विज्ञापन

Bhagalpur News : विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला दंडाधिकारी, भागलपुर ने सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों (रिवाल्वर, पिस्टल, राइफल, एक नाली एवं दो नाली बंदूक, अनिषिद्ध N.P Bore) को अपने संबंधित थाने में भौतिक सत्यापन कराने का आदेश जारी किया है.

भागलपुर के सभी शस्त्रधारियों को 11 सितंबर से 14 सितंबर 2025 तक अपने शस्त्र और अनुज्ञप्ति का सत्यापन कराना अनिवार्य है. इस कार्य के लिए थानावार दंडाधिकारी और थाना अध्यक्ष को विशेष रूप से प्रतिनियुक्त किया गया है.

आदेश का पालन न करने वाले शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों की अनुज्ञप्ति निलंबित या रद्द कर दी जाएगी और शस्त्र की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी.

यह कदम आगामी चुनाव के दौरान जिले में सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए उठाया गया है.

इसे भी पढ़ें-

पेंशनधारियों के चेहरे पर लौटी खुशी; सामाजिक सुरक्षा पेंशन की तीसरी किस्त खातों में ट्रांसफर

मिशन शक्ति योजना के तहत 6 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र, चेहरे पर खुशी की झलक

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
broken clouds
31 ° C
31 °
31 °
64%
4.8m/s
77%
गुरु
37 °
शुक्र
38 °
शनि
40 °
रवि
40 °
सोम
37 °

अन्य खबरें