🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,174.12 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,421.34 💵 USD / INR : ₹ 96.28 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.85%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,174.12 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,421.34 💵 USD / INR : ₹ 96.28 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.85%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur News : भागलपुर में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर प्रशासन का बड़ा फैसला, जानें अपडेट्स

Bhagalpur News : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन ने मतदाता जागरूकता बढ़ाने की तैयारियां तेज कर दी हैं. स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित बैठक में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए. बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह ने की, जिसमें विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे. जिलेभर में साइकिल रैली, रंगोली, मानव श्रृंखला, प्रभात फेरी और मतदाता चौपाल जैसे कार्यक्रमों का आयोजन कराने पर चर्चा हुई. साथ ही, टाउन हॉल और शहरी क्षेत्रों में एलईडी स्क्रीन व जिंगल्स के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने की योजना भी बनी.

Bhagalpur News : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत भागलपुर जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान पर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला स्वीप कोर कमिटी के अध्यक्ष सह उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप कुमार सिंह ने की. इसमें जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.

बैठक में जिले में मतदाता जागरूकता के लिए कई कार्यक्रम आयोजित करने पर अहम निर्णय लिए गए. इनमें नैतिक मतदान शपथ, साइकिल रैली, जागरूकता पैदल रैली, रंगोली प्रतियोगिता, मानव श्रृंखला, सेल्फी प्वाइंट और बैंड पार्टी जुलूस जैसे आयोजन शामिल हैं. वहीं, प्रखंड और मतदान केंद्र स्तर पर रंगोली, मतदाता चौपाल, घर-घर भ्रमण, प्रभात फेरी, साइकिल रैली और मशाल जुलूस कराने पर भी सहमति बनी.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में बिजली आपूर्ति का संकट: लंबी कटौती से शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ीं

नगर निगम क्षेत्र में मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए निगम के वाहनों से जिंगल्स बजाने और स्मार्ट सिटी के एलईडी स्क्रीन पर प्रचार-प्रसार करने का प्रस्ताव रखा गया. इसके साथ ही टाउन हॉल में एक विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश स्वीप के नोडल पदाधिकारी सह डायरेक्टर एन.ई.पी. को दिया गया.

बैठक में नगर आयुक्त शुभम कुमार, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, स्वीप के मॉडल पदाधिकारी डायरेक्टर एन.ई.पी., जीएम डीआईसी सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें-

बिहार में चुनाव दो चरणों में — मतदान 6 व 9 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर

चुनाव से पहले AAP ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, आयोग आज देगा आधिकारिक चुनाव तारीखें

इंटर में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख घोषित

SSC ने लागू की सख्त नियमावली; परीक्षा में गड़बड़ी करने पर होगी कार्रवाई, जानें नई गाइडलाइन

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
overcast clouds
31 ° C
31 °
31 °
66%
2.6m/s
94%
गुरु
31 °
शुक्र
33 °
शनि
33 °
रवि
33 °
सोम
33 °

अन्य खबरें