विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur News : मांगों के समर्थन में दिल्ली रवाना होंगी सेविकाएं, 10 से 12 दिसंबर तक केंद्र रहेगा बंद

Bhagalpur News : बिहार की सेविका व सहायिका अपनी मांगों के समर्थन में दिल्ली के जंतर-मंतर पर शक्ति प्रदर्शन करने जा रही हैं. भागलपुर जिले की सभी आंगनबाड़ी केंद्र 10 से 12 दिसंबर तक पूरी तरह बंद रहेंगे.

विज्ञापन

अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी कृति समिति के आह्वान पर बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ, भागलपुर के नेतृत्व में जिले की सभी सेविका एवं सहायिका 11 दिसंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन में भाग लेगी. इसके मद्देनज़र 10 से 12 दिसंबर तक भागलपुर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे. संघ द्वारा इस संबंध में आधिकारिक पत्र सभी पदाधिकारियों को भेजा जा चुका है.

बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के मीडिया प्रभारी अशोक कुमार राकेश ने बताया कि आंदोलन कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित है और इसकी तैयारी पूर्ण कर ली गई है. उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी कृति समिति देश के 15 राज्यों की 13 लाख 96 हजार आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं का प्रतिनिधित्व करती है. वर्षों की सेवा के बाद भी सेविका-सहायिका को वैधानिक अधिकार और सम्मान नहीं मिल रहा है, जिसके चलते संघर्ष को तेज करने का निर्णय लिया गया है.

कर्मचारियों की ओर से रखी गई प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं—

  • आंगनबाड़ी सेविका को आंगनबाड़ी शिक्षिका का दर्जा दिया जाए.
  • सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुरूप ग्रेच्युटी लागू की जाए.
  • मानदेय में सार्वजनिक रूप से वृद्धि की जाए.
  • सेविका-सहायिका को प्रति माह पेंशन दिया जाए.
  • FRS प्रक्रिया को तत्काल बंद किया जाए.
  • सेविकाओं को 5जी मोबाइल उपलब्ध कराया जाए.

इसे भी पढ़ें-अगले 48 घंटे में बढ़ेगी ठिठुरन, चलेगी तेज हवा — मौसम विभाग ने डबल अलर्ट जारी किया

HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 से शुरुआत के दिनों से ही जुड़ी हैं. डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा और ग्रामीण पत्रकारिता में गहरी रुचि रखती हैं.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
35.1 ° C
35.1 °
35.1 °
48%
4.5m/s
100%
बुध
36 °
गुरु
38 °
शुक्र
38 °
शनि
39 °
रवि
37 °

अन्य खबरें