विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur News: रेलवे पटरी पार करते समय अधेड़ की मौत, पुलिस कर रही जांच

Bhagalpur News: रेल पटरी पार करते वक्त हादसे का शिकार हुआ अधेड़. स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची रेल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

विज्ञापन

Bhagalpur News: दुमका रेलखंड के वारसलीगंज स्टेशन के पास मंगलवार को एक अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. मृतक की पहचान मोहद्दीनगर निवासी धीरज गुप्ता के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना रेल पुलिस व बबरगंज थाना को दी. मौके पर पहुंची रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पटरी पार करते वक्त हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय लोगों का कहना है कि धीरज गुप्ता रेलवे लाइन पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए. हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई. फिलहाल रेल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों की पुष्टि में जुटी है. परिजनों को सूचना दे दी गई है. रेलवे और स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे पटरी पार करने में सावधानी बरतें.

Also Read-AI बना रहा दिमाग को सुस्त, MIT की रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा

Also Read-ChatGPT से भूलकर भी न पूछें ये 10 सवाल, वरना पड़ सकता है पछताना!

Also Read-AI Edit Genie के साथ Realme 15 Series 24 जुलाई को होगी लॉन्च, विक्की कौशल बने ब्रांड एंबेसडर

Also Read-Samsung ला रहा है AI से लैस फोल्डेबल्स, 9 जुलाई को होगा Galaxy Z Fold 7 और Flip 7 का जलवा

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
37.3 ° C
37.3 °
37.3 °
40%
3.1m/s
91%
बुध
37 °
गुरु
39 °
शुक्र
39 °
शनि
39 °
रवि
37 °

अन्य खबरें