🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,274.91 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,447.75 💵 USD / INR : ₹ 96.33 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,274.91 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,447.75 💵 USD / INR : ₹ 96.33 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur News : संयुक्त किसान मोर्चा ने डीएम कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन, कॉरपोरेट भारत छोड़ो का लगाया नारा

विज्ञापन
विज्ञापन

Bhagalpur News : बिहार के भागलपुर में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से 17 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया. यह प्रदर्शन डीएम कार्यालय के सामने किया गया. माेर्चा के नेताओं ने कॉरपोरेट भारत छोड़ो का नारा भी लगाया. 

Bhagalpur News : भागलपुर में संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने कॉरपोरेट भारत छोड़ो का नारा लगाया. जिले के कटाव पीड़ितों के लिए अविलंब पुनर्वास व्यवस्था कराने, गंगा, कोसी के पानी का उपयोग नहर योजना के तहत महादेवपुर घाट से जाह्नवी चौक, बरारी घाट, बटेश्वर स्थल तक करने की मांग की गयी. कार्यक्रम का नेतृत्व संयुक्त किसान मोर्चा के तहत सीटू के दशरथ प्रसाद, एआइएडब्ल्यूयू के गणेश कुमार, डीवाईएफआइ के मनोज गुप्ता, एआइडीडब्ल्यूए सरिता सिंह, एआइकेएस के उपेंद्र यादव ने किया.माकपा ने की. नेताओं ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के अनुसार सभी फसलों की खरीद करने, किसानों व खेत मजदूरों का ऋण माफ करने, बिजली क्षेत्र का निजीकरण व स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने आदि की मांग की गयी.

शोक सभा

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन पर शुक्रवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्सवादी की ओर से आदमपुर स्थित कार्यालय में शोकसभा हुई. जिला सचिव दशरथ प्रसाद ने कार्यक्रम का संचालन किया. वक्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बुद्धदेव भट्टाचार्य ज्योति बसु की वामपंथी सरकार में 25 साल तक गृह मंत्री थे. फिर मुख्यमंत्री रहे. उनके निधन से पार्टी की बड़ी क्षति हुई है. श्रीनिवास मंडल, उपेंद्र यादव, सुभाष् तांती, मनोहर मंडल, सरिता सिन्हा, विनोद मंडल, अरुण मंडल, उमेश मंडल, पटवारी किस्कू, गणेश दास, मंजूर आलम, मनोज गुप्ता, एनके देव ने श्रद्धांजलि दी गयी.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 News पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 News लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
31.6 ° C
31.6 °
31.6 °
54%
3.2m/s
0%
रवि
33 °
सोम
33 °
मंगल
32 °
बुध
33 °
गुरु
32 °

अन्य खबरें