विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur: बड़ी धनकर में आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

विज्ञापन

Bhagalpur: भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र स्थित बड़ी धनकर गांव में शुक्रवार को एक दुखद घटना में दो मासूम बच्चों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई. यह हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों बच्चे आम चुनने के लिए बगीचे में गए थे. अचानक मौसम बिगड़ा और तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी, जिससे दोनों बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है.

मृतक बच्चों की पहचान मोहम्मद बाबर के 10 वर्षीय बेटे आरभ और मोहम्मद मंजूर के 12 वर्षीय बेटे मोहम्मद अरशद के रूप में हुई है. दोनों गहरे दोस्त थे और अक्सर साथ खेलते थे. शुक्रवार दोपहर को भी वे आम के बगीचे में खेलने और आम बीनने गए थे, तभी अचानक मौसम खराब हो गया और यह हादसा हो गया.

परिजनों के मुताबिक, बच्चों के साथ कोई बड़ा नहीं था. जब वे काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू हुई. बगीचे में पहुंचने पर दोनों बच्चे जमीन पर गिरे हुए मिले और पास में आम बिखरे हुए थे. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

इसे भी पढ़ें-

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
broken clouds
31 ° C
31 °
31 °
64%
4.8m/s
77%
गुरु
37 °
शुक्र
38 °
शनि
40 °
रवि
40 °
सोम
37 °

अन्य खबरें