🟡 Gold (10g) : ₹ 1,24,835.35 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,70,650.84 💵 USD / INR : ₹ 95.16 📈 Sensex : 72,781.89 (1.19%) 📊 Nifty 50 : 22,622.70 (-0.44%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,24,835.35 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,70,650.84 💵 USD / INR : ₹ 95.16 📈 Sensex : 72,781.89 (1.19%) 📊 Nifty 50 : 22,622.70 (-0.44%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर विश्वविद्यालय में वेतन कटौती पर भड़के कर्मचारी, दो दिवसीय धरना शुरू

Bhagalpur University Salary Cut को लेकर भागलपुर विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन शुरू किया है. कर्मचारियों का आरोप है कि जून महीने से लगातार तीन महीने का वेतन बिना पूर्व सूचना के काटा गया है. संघ ने बकाया वेतन भुगतान की मांग करते हुए दुर्गापूजा के बाद उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है.

Bhagalpur University Salary Cut Protest : भागलपुर विश्वविद्यालय में वेतन कटौती को लेकर कर्मचारियों का आक्रोश फूट पड़ा है. बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी संघ, भागलपुर प्रक्षेत्र के बैनर तले कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है. कर्मचारियों का आरोप है कि जून महीने से लगातार तीन महीने का वेतन बिना किसी पूर्व सूचना के काट लिया गया है. धरने के कारण विश्वविद्यालय का कामकाज ठप हो गया, जिससे जरूरी कामों के लिए पहुंचे विद्यार्थियों और अभिभावकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा.

दुर्गा पूजा को लेकर भागलपुर में अलर्ट प्रशासन, DM ने चौक-चौराहों से CTS ग्राउंड तक परखी तैयारी

तीन महीने का बकाया वेतन देने की मांग

कर्मचारियों की मुख्य मांग है कि जून महीने से काटे गए तीन महीने के वेतन का बकाया भुगतान जल्द से जल्द किया जाए. संघ के प्रक्षेत्र मंत्री सुशील मंडल ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों के वेतन में बिना किसी उचित कारण और पूर्व सूचना के कटौती की गई है. इससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है. कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से जल्द से जल्द उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की है.

रजिस्ट्रार ने दिया समाधान का आश्वासन

धरना-प्रदर्शन के दौरान विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार धरनास्थल पर पहुंचे और आंदोलन कर रहे कर्मचारियों से बातचीत की. उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए उच्च अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया.

दुर्गापूजा के बाद आंदोलन तेज करने की चेतावनी

संघ के प्रक्षेत्र मंत्री सुशील मंडल ने स्पष्ट किया कि यदि कर्मचारियों का बकाया वेतन जल्द जारी नहीं किया गया, तो दुर्गापूजा के बाद आंदोलन को और उग्र किया जाएगा. फिलहाल कर्मचारियों की नजर विश्वविद्यालय प्रशासन के अगले कदम पर टिकी है. अब देखना होगा कि वेतन कटौती का मामला कब तक सुलझता है और कर्मचारियों को उनका बकाया भुगतान कब मिलता है.

इसे भी पढ़ें-

दुर्गा पूजा को लेकर भागलपुर में अलर्ट प्रशासन, DM ने चौक-चौराहों से CTS ग्राउंड तक परखी तैयारी
दुर्गा पूजा को लेकर भागलपुर में अलर्ट प्रशासन, DM ने चौक-चौराहों से CTS ग्राउंड तक परखी तैयारी
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
25.2 ° C
25.2 °
25.2 °
73%
1.4m/s
0%
बुध
25 °
गुरु
32 °
शुक्र
32 °
शनि
32 °
रवि
33 °

अन्य खबरें