🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,158.65 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,88,789.85 💵 USD / INR : ₹ 96.28 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.85%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,158.65 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,88,789.85 💵 USD / INR : ₹ 96.28 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.85%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

चंपानगर के पावरलूम कारीगरों की पुकार: महंगा धागा, सस्ता दाम… कैसे चलेगा काम?

Bhagalpur News : चंपानगर के मुर्गियाचक में पावरलूम कारीगरों ने बढ़ती लागत, महंगे धागे और बिजली बिल से परेशानियों को रखा. दृष्टि बिहार के सचिव दिलीप कुमार सिंह ने कारीगरों से मुलाकात कर समस्याएं सुनीं। कारीगरों ने सस्ती लोन सुविधा, सब्सिडी और उत्पाद के उचित दाम की मांग की. चंपानगर में पावरलूम कारीगरों की समस्या, सब्सिडी और बाजार की मांग उठी.

Bhagalpur News : भागलपुर के चंपानगर के मुर्गियाचक इलाके में पावरलूम से जुड़े कारीगरों की समस्याएं सामने आई हैं, जहां सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था दृष्टि बिहार के सचिव दिलीप कुमार सिंह ने 28 अप्रैल 2026 को पहुंचकर कारीगरों से सीधा संवाद किया. वीरेंद्र प्रसाद दास के नेतृत्व में हुई इस मुलाकात में कारीगरों ने अपनी आर्थिक और कार्य संबंधी परेशानियों को विस्तार से रखा. उन्होंने धागे की कमी, बिजली बिल में राहत की जरूरत, सस्ती दर पर मुद्रा लोन और तैयार उत्पाद के उचित मूल्य की मांग की.

कारीगरों का कहना है कि बाजार की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें अपने उत्पाद बेचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि बढ़ती लागत और सीमित आमदनी के बीच काम करना मुश्किल होता जा रहा है, फिर भी परिवार के भरण-पोषण के लिए काम जारी रखना उनकी मजबूरी है.

दिलीप कुमार सिंह ने कारीगरों की समस्याओं को गंभीर बताते हुए केंद्र सरकार से इस दिशा में ठोस पहल करने की मांग की. उन्होंने कहा कि स्थानीय कारीगरों को सहयोग और संसाधन उपलब्ध कराए जाने की जरूरत है, ताकि वे आर्थिक रूप से मजबूत हो सकें.

उन्होंने जानकारी दी कि 30 अप्रैल को चंपानगर के मस्कंध बरारीपुरा स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी में हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट से जुड़े कारीगरों के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कारीगर एकत्रित होकर अपनी समस्याओं और संभावनाओं पर चर्चा करेंगे.

मुलाकात के दौरान राजेश नाथमल, मंजू देवी, प्रतिमा देवी, सुलेखा, ईदू, पिंकी, शोभा समेत कई लोग उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में 34 हाटों की खुली नीलामी, 29 अप्रैल को तय होगा किसके हाथ लगा पूरा बाजार

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
broken clouds
31.1 ° C
31.1 °
31.1 °
60%
3.3m/s
69%
गुरु
31 °
शुक्र
33 °
शनि
33 °
रवि
33 °
सोम
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें