🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,274.91 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,447.75 💵 USD / INR : ₹ 96.33 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,274.91 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,447.75 💵 USD / INR : ₹ 96.33 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक एकेडमी के निदेशक ने किया पदाधिकारियों के साथ संवाद

Bhagalpur News :भागलपुर के समीक्षा भवन में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक एकेडमी, मसूरी के निदेशक श्री श्रीराम तारिणिकांती की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने अपने विभागीय कार्यों, बजट और टीम प्रबंधन के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की. निदेशक ने अधीनस्थ कर्मचारियों की क्षमता वर्धन और प्लान बजट पर जोर देने के साथ टीम भावना को मजबूत करने के टिप्स दिए.

विज्ञापन

Bhagalpur News :भागलपुर के समीक्षा भवन में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक एकेडमी, मसूरी के निदेशक श्री श्रीराम तारिणिकांती की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने अपने विभागीय कार्यों, बजट और टीम प्रबंधन के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की. निदेशक ने अधीनस्थ कर्मचारियों की क्षमता वर्धन और प्लान बजट पर जोर देने के साथ टीम भावना को मजबूत करने के टिप्स दिए.

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर के समीक्षा भवन में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक एकेडमी, मसूरी के निदेशक श्री श्रीराम तारिणिकांती की अध्यक्षता में एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और जिला स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए.

विभागीय कार्यों और लीडरशिप पर चर्चा

संवाद के दौरान निदेशक ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों से उनके विभागों के कार्य, बजट, संचालन के दृष्टिकोण और अधीनस्थों के साथ सहयोग के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने पदाधिकारियों को टीम भावना और व्यापक दृष्टिकोण अपनाने के लिए टिप्स दिए, ताकि विभागीय कार्यों की उपलब्धियों में निरंतर वृद्धि हो सके और कार्य प्रणाली निर्बाध रूप से चल सके.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अधीनस्थों की क्षमता वर्धन और बजट पर जोर

श्री तारिणिकांती ने कहा कि सभी पदाधिकारी एकेडमिक प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं, लेकिन सहयोगी कर्मचारियों की क्षमता बढ़ाने और उनका दृष्टिकोण व्यापक बनाने की आवश्यकता है. उन्होंने नन प्लान बजट से अधिक, प्लान बजट पर जोर देने की सलाह दी, ताकि विकास और आम जनता के कल्याण के लिए अधिक कार्य किया जा सके.

विभागीय अधिकारियों के साथ विशेष संवाद

उन्होंने इस अवसर पर अपर समाहर्ता दिनेश राम, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राकेश रंजन, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन कुंदन कुमार, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण धीरेंद्र कुमार मिश्रा, महा प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र खुशबू कुमारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा अंकिता चौधरी, जिला कृषि पदाधिकारी और जिला मत्स्य पदाधिकारी सहित कई अधिकारियों के साथ सीधे संवाद किया.

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी

इस बैठक में आयुक्त, भागलपुर प्रमंडल अवनीश कुमार सिंह, जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक नवगछिया प्रेरणा कुमार, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, नगर आयुक्त भागलपुर नगर निगम किसलय कुशवाह, सहायक समाहर्ता जतिन कुमार और संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में 7 फरवरी को टाउन हॉल में होगा फरोग-ए-उर्दू सेमिनार एवं मुशायरा

इसे भी पढ़ें-भागलपुर जिला स्तरीय दिव्यांग एथलेटिक्स चयन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, विजेता प्रमंडल स्तर के लिए चयनित

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
25.5 ° C
25.5 °
25.5 °
87%
2.7m/s
0%
रवि
33 °
सोम
33 °
मंगल
33 °
बुध
32 °
गुरु
32 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें