विज्ञापन

वायरल वीडियो

900 लीटर विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया ड्राइवर, जीरोमाइल पुलिस ने भेजा जेल

Bhagalpur news: झारखंड से विदेशी शराब लेकर आ रहे ड्राइवर को जीरोमाइल पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ लिया. भारी मात्रा में बरामद शराब के साथ आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन

Bhagalpur news: भागलपुर के जीरोमाइल थाना क्षेत्र में शराब की बड़ी खेप के साथ पकड़े गए आरोपी ड्राइवर को पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. गिरफ्तार ड्राइवर सुरेश पासवान पर झारखंड से अवैध रूप से शराब लेकर दलसिंहसराय पहुंचाने का आरोप है. शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर जीरोमाइल पुलिस ने उसे 900 लीटर से अधिक विदेशी शराब के साथ दबोच लिया था.

गुप्त सूचना पर पकड़ा गया शराब का खेप, ड्राइवर गिरफ्तार

शराबबंदी कानून के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जीरोमाइल थाना पुलिस ने शनिवार को एक ट्रक ड्राइवर सुरेश पासवान को गिरफ्तार किया था. आरोपी झारखंड से दलसिंहसराय के लिए 900 लीटर से अधिक विदेशी शराब लेकर चला था. इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया.

पूछताछ में उसने माना कि वह पहले भी इस तरह की खेप ला चुका है. रविवार को उसे भागलपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस अब शराब तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है.

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
broken clouds
31 ° C
31 °
31 °
64%
4.8m/s
77%
गुरु
37 °
शुक्र
38 °
शनि
40 °
रवि
40 °
सोम
37 °

अन्य खबरें