🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,958.29 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,222.86 💵 USD / INR : ₹ 96.22 📈 Sensex : 72,429.97 (0.72%) 📊 Nifty 50 : 22,576.10 (0.69%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,958.29 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,222.86 💵 USD / INR : ₹ 96.22 📈 Sensex : 72,429.97 (0.72%) 📊 Nifty 50 : 22,576.10 (0.69%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bihar: भागलपुर में दर्दनाक हादसा; बेकाबू बस ने स्कूटी सवार को कुचला, मौके पर मौत

Bhagalpur News:भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने स्कूटी सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन

Bhagalpur News:भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने स्कूटी सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन

Bhagalpur News: भागलपुर के तिलकामांझी इलाके में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने सबको झकझोर दिया. एक तेज़ रफ्तार अनियंत्रित बस ने स्कूटी सवार को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान मायागंज कुप्पाघाट निवासी रामचरण यादव के रूप में हुई है. वे सुबह बाजार करने निकले थे, लेकिन सड़क पर मौत उनका इंतजार कर रही थी.

जेल रोड पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने कुचला

जानकारी के मुताबिक, रामचरण यादव स्कूटी से तिलकामांझी इलाके में खरीदारी करने जा रहे थे. इसी दौरान एसबीआई बैंक के सामने जेल रोड पर सामने से आ रही एक तेज़ रफ्तार ‘स्टार’ बस ने उन्हें टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस अनियंत्रित थी और सीधे स्कूटी सवार को कुचलते हुए निकल गई. हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही रामचरण यादव की मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही तिलकामांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इधर बस चालक हादसे के तुरंत बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. उधर मृतक के घर और मोहल्ले में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों ने सड़क पर स्पीड कंट्रोल के उपाय की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें.

इसे भी पढ़ें-

रात के सन्नाटे में बजा अलार्म, बैंक में पुरानी डकैती की याद से सहमे लोग

पौधारोपण से जुड़े जीविका समूह, हर दीदी निभाएगी जिम्मेदारी

लोन दिलाने के नाम पर ठगी, साइबर थाना की कार्रवाई में 3 गिरफ्तार

भागलपुर निगम के पास पैसा खूब, फिर मिले करोड़ों, शहर अब भी बदहाल

बच्चों को भूखा नहीं देख सकते—भागलपुर में सफाईकर्मियों का फूटा गुस्सा, नगर निगम घेरा

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
28.7 ° C
28.7 °
28.7 °
72%
1.6m/s
0%
सोम
33 °
मंगल
33 °
बुध
33 °
गुरु
32 °
शुक्र
31 °

अन्य खबरें