🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,274.91 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,447.75 💵 USD / INR : ₹ 96.33 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,274.91 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,447.75 💵 USD / INR : ₹ 96.33 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

ग्रामीण बैंक का अनुरोध; बीमा पॉलिसी के नवीकरण के लिए 1 जून तक खातों में रखें प्रीमियम राशि

विज्ञापन
विज्ञापन

Bhagalpur News: बिहार ग्रामीण बैंक ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) के लाभार्थियों से अपील की है कि वे अपनी बीमा पॉलिसियों का समय पर नवीकरण सुनिश्चित करें. बैंक ने कहा है कि नवीकरण की अंतिम तिथि 1 जून 2025 है, और यदि इस तिथि तक खाते में आवश्यक प्रीमियम राशि नहीं रहती है, तो पॉलिसी स्वतः समाप्त मानी जाएगी.

ग्रामीण बैंक ने बताया कि PMJJBY के लिए ₹436 और PMSBY के लिए ₹20 की प्रीमियम राशि 1 जून को खातों से स्वतः डेबिट की जाएगी। इसके लिए ग्राहक 25 मई से 1 जून के बीच अपने बचत खाते में पर्याप्त राशि बनाए रखें.

बैंक ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी कारणवश प्रीमियम की कटौती नहीं हो पाती है, तो ग्राहक को अगली कार्य तिथि पर तत्काल अपनी संबंधित शाखा या बैंक एजेंट से संपर्क करना चाहिए.

नवीकृत बीमा पॉलिसी की वैधता 1 जून 2025 से 31 मई 2026 तक रहेगी. बैंक ने सभी पॉलिसीधारकों से समय पर प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है ताकि बीमा लाभ निर्बाध रूप से जारी रह सके.

इसे भी पढ़ें-
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
31.6 ° C
31.6 °
31.6 °
54%
3.2m/s
0%
रवि
33 °
सोम
33 °
मंगल
32 °
बुध
33 °
गुरु
32 °

अन्य खबरें