🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,301.04 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,424.43 💵 USD / INR : ₹ 96.28 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.85%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,301.04 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,424.43 💵 USD / INR : ₹ 96.28 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.85%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर में धान अधिप्राप्ति की समीक्षा, एफआरके आपूर्ति तेज करने का निर्देश

Bhagalpur News : भागलपुर में धान अधिप्राप्ति की रफ्तार और भुगतान स्थिति की समीक्षा के लिए जिला टास्कफोर्स की अहम बैठक हुई. बैठक में लक्ष्य के मुकाबले खरीद, किसानों को भुगतान और सीएमआर आपूर्ति की प्रगति पर चर्चा की गई. अध्यक्षता करते हुए डॉ. नवल किशोर चौधरी ने एफआरके आपूर्ति तेज कर मिलिंग में तेजी लाने के निर्देश दिए.

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर में धान अधिप्राप्ति की रफ्तार और भुगतान स्थिति की समीक्षा के लिए जिला टास्कफोर्स की अहम बैठक हुई. बैठक में लक्ष्य के मुकाबले खरीद, किसानों को भुगतान और सीएमआर आपूर्ति की प्रगति पर चर्चा की गई. अध्यक्षता करते हुए डॉ. नवल किशोर चौधरी ने एफआरके आपूर्ति तेज कर मिलिंग में तेजी लाने के निर्देश दिए.

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर में 16 फरवरी 2026 को जिला टास्कफोर्स की बैठक समीक्षा भवन में आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की, जिसमें धान अधिप्राप्ति, भुगतान और सीएमआर आपूर्ति की प्रगति पर विस्तार से समीक्षा की गई.

लक्ष्य के मुकाबले अधिप्राप्ति की स्थिति

जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि विभागीय लक्ष्य 37,285 एमटी के विरुद्ध 22,924.40 एमटी धान की अधिप्राप्ति 4,732 किसानों से की गई है. अब तक 4,524 किसानों को 5 करोड़ 29 लाख 66 हजार रुपये का भुगतान किया जा चुका है.
अधिप्राप्ति के समतुल्य 15,588.32 एमटी सीएमआर देय है, जिसके विरुद्ध 3,248 एमटी सीएमआर की आपूर्ति राज्य खाद्य निगम को की गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

एफआरके की कमी से मिलिंग प्रभावित

बैठक में स्पष्ट किया गया कि एफआरके उपलब्ध नहीं होने से धान की मिलिंग और सीएमआर आपूर्ति बाधित हो रही है. इस पर जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम को निर्देश दिया गया कि सभी मिलों को दो दिनों के भीतर समानुपातिक एफआरके उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें.

समितियों को प्राथमिकता और अतिरिक्त लक्ष्य पर पहल

शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने वाली समितियों को प्राथमिकता से आवंटन व समायोजन का निर्देश दिया गया. पैक्स चुनाव के कारण अधिप्राप्ति प्रभावित होने की बात सामने आई, जिस पर प्रशासन-नियुक्त समितियों के माध्यम से कार्य जारी रखने को कहा गया.
अतिरिक्त लक्ष्य से जुड़े आवेदनों पर अग्रेतर कार्रवाई हेतु अनुशंसा भागलपुर सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को भेजी जाएगी.

इसे भी पढ़ें-सुलतानगंज के नयागांव पंचायत में कौओं की रहस्यमयी मौत से बढ़ी चिंता, ग्रामीणों ने जांच की मांग उठाई

इसे भी पढ़ें-पटना में कर्पूरी ठाकुर पुण्यतिथि कार्यक्रम की तैयारी तेज, भागलपुर से जुटेंगे सैकड़ों कार्यकर्ता

इसे भी पढ़ें-बिहार के इस फोरलेन निर्माण पर लगा ब्रेक, जमीन अधिग्रहण अटका तो प्रोजेक्ट होल्ड

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में जन समस्याओं पर प्रशासन सख्त; विशेष अभियान में 70 मामलों की सुनवाई

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
broken clouds
31.1 ° C
31.1 °
31.1 °
60%
3.3m/s
69%
गुरु
31 °
शुक्र
33 °
शनि
33 °
रवि
33 °
सोम
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें