विज्ञापन

वायरल वीडियो

होली पर सख्त पहरा: 1200 जवान रहेंगे तैनात, डीजे और अश्लील गानों पर रहेगी सख्ती

Bihar News : भागलपुर में होली को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. 1200 पुलिस जवान संवेदनशील इलाकों में तैनात रहेंगे. डीजे, अश्लील गीत और जबरन रंग पर सख्त कार्रवाई होगी.

विज्ञापन

Bihar News : बिहार के भागलपुर में होली के अवसर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भागलपुर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं. पूरे पुलिस जिले में संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में करीब 1200 जवानों की तैनाती की जाएगी, जो हुड़दंगियों और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखेंगे. अलग-अलग अनुमंडलों में एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष गश्ती दल सक्रिय रहेंगे.

बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, हर गतिविधि पर रहेगी नजर

जिले में इस बार कई लेयर में सुरक्षा प्रबंधन किया गया है. प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त बल की तैनाती होगी. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहार की आड़ में किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिये यहां क्लिक करे

भागलपुर के एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि शांतिपूर्ण होली सुनिश्चित करने के लिए सभी थानों को अलर्ट मोड पर रखा गया है. शांति समिति की बैठकों के माध्यम से स्थानीय प्रतिनिधियों और नागरिकों को भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि सामुदायिक सहयोग से त्योहार सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जा सके.

डीजे, अश्लील गीत और जबरन रंग पर सख्त कार्रवाई

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि होली के दौरान डीजे और अश्लील गीतों के प्रसारण पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. किसी भी स्थान पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों से अशोभनीय गाने बजते पाए जाने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

थाना स्तर पर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई है. यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो उसे समय रहते हिरासत में लिया जाएगा.

एसएसपी ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी पर भी जबरदस्ती रंग या कीचड़ न डालें. कई लोग जरूरी काम से बाहर निकलते हैं या रंग खेलने से परहेज करते हैं. ऐसी स्थिति में उनकी इच्छा का सम्मान करना जरूरी है. जबरन रंग लगाने की शिकायत मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी.

नशे के खिलाफ अभियान जारी

होली से पहले जिले में नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया है. पुलिस ने विभिन्न स्थानों से शराब, ब्राउन शुगर और अन्य मादक पदार्थों की बड़ी खेप बरामद की है. प्रशासन ने साफ किया है कि नशे की हालत में उत्पात मचाने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी.

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से भाईचारे और संयम के साथ रंगों का त्योहार मनाने की अपील की है, ताकि होली खुशियों और सौहार्द का संदेश दे सके.

इसे भी पढ़ें-विज्ञान से विकास की राह: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर युवा प्रतिभाओं को मिला प्रोत्साहन

इसे भी पढ़ें-फायदे का दावा, खर्च पर सवाल; 619.58 करोड़ का लाभ बजट मंजूर, अब नई दिशा की तलाश

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में प्लेटफॉर्म पर मिली नवजात, RPF की मुस्तैदी से बची जान

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में मारपीट मामले में 3 दोषियों को सजा, शाहकुंड थाना कांड में आया न्यायालय का फैसला

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
35.7 ° C
35.7 °
35.7 °
46%
3.7m/s
100%
गुरु
37 °
शुक्र
38 °
शनि
40 °
रवि
38 °
सोम
38 °

अन्य खबरें