🟡 Gold (10g) : ₹ 1,41,669.39 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,12,633.33 💵 USD / INR : ₹ 95.70 📈 Sensex : 77,540.83 📊 Nifty 50 : 24,252.00 (0.08%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,41,669.39 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,12,633.33 💵 USD / INR : ₹ 95.70 📈 Sensex : 77,540.83 📊 Nifty 50 : 24,252.00 (0.08%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

पुल निर्माण निगम के चेयरमैन ने विक्रमशिला सेतु का किया निरीक्षण, 30 नवंबर तक काम पूरा करने पर दिया जोर

Vikramshila Setu: भागलपुर में विक्रमशिला सेतु के मरम्मत कार्य की प्रगति का जायजा लेने बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के चेयरमैन धर्मेंद्र कुमार पहुंचे. उन्होंने बेली ब्रिज का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को तय समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने का निर्देश दिया. बैठक में भोलानाथ आरओबी समेत अन्य परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई.

विज्ञापन

Vikramshila Setu: भागलपुर में विक्रमशिला सेतु के मरम्मत कार्य की प्रगति का जायजा लेने बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के चेयरमैन धर्मेंद्र कुमार पहुंचे. उन्होंने बेली ब्रिज का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को तय समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने का निर्देश दिया. बैठक में भोलानाथ आरओबी समेत अन्य परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई.

विज्ञापन

Vikramshila Setu: बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के चेयरमैन धर्मेंद्र कुमार ने गुरुवार को भागलपुर पहुंचकर विक्रमशिला सेतु और उस पर बनाए गए बेली ब्रिज का निरीक्षण किया. उन्होंने करीब एक घंटे तक सेतु की मौजूदा स्थिति और चल रहे मरम्मत कार्य का जायजा लिया. अधिकारियों के साथ समीक्षा करते हुए उन्होंने तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए.

नवगछिया से सीधे पहुंचे विक्रमशिला सेतु

चेयरमैन धर्मेंद्र कुमार पटना से ट्रेन के जरिए नवगछिया रेलवे स्टेशन पहुंचे. यहां अनुमंडल पदाधिकारी रोहित कर्दम ने उनका स्वागत किया. इसके बाद पुल निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता, परियोजना अभियंता, कार्यपालक अभियंता और अन्य अधिकारियों के साथ वह सीधे विक्रमशिला सेतु पहुंचे, जहां मुख्य पुल और बेली ब्रिज का तकनीकी निरीक्षण किया गया.

भागलपुर में स्ट्रीट लाइट लगाने की प्रक्रिया पर उठे सवाल, स्थायी समिति ने नगर आयुक्त से मांगी रिपोर्ट

गुणवत्ता के साथ समय पर काम पूरा करने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान चेयरमैन ने मरम्मत कार्य की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्य में गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए. उन्होंने नियमित मॉनिटरिंग के साथ तय समय-सीमा के भीतर सभी कार्य पूरे करने पर जोर दिया.

Vikramshila Setu: 30 नवंबर तक परिचालन बहाल करने का लक्ष्य

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहले ही विक्रमशिला सेतु का निरीक्षण कर 30 नवंबर तक वाहनों का परिचालन दोबारा शुरू कराने का लक्ष्य तय कर चुके हैं. इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए चेयरमैन ने अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की और निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए.

भागलपुर में आपदा पीड़ितों को मिला मुआवजा, छह परिवारों को बांटे गए चेक

भोलानाथ आरओबी निर्माण का भी किया निरीक्षण

विक्रमशिला सेतु का निरीक्षण करने के बाद धर्मेंद्र कुमार भोलानाथ आरओबी निर्माण स्थल पहुंचे. यहां उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, भूमि अधिग्रहण और रेलवे हिस्से में लंबित लॉन्चिंग स्कीम की जानकारी ली. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रियाएं जल्द पूरी कराने के निर्देश दिए.

रात में इंजीनियरों के साथ समीक्षा बैठक

सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के दौरान चेयरमैन ने विभागीय इंजीनियरों के साथ समीक्षा बैठक भी की. बैठक में विक्रमशिला सेतु, भोलानाथ आरओबी, बौंसी रेल पुल संख्या-2 पर बन रहे ओवरब्रिज और संपर्क सड़क परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई. उन्होंने सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया. बैठक में पुल निर्माण निगम के वरीय परियोजना अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता तथा प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर-कटिहार यात्रियों को राहत, स्पेशल ट्रेन 10 जुलाई तक चलेगी
भागलपुर की नई डीएम अलंकृता पांडेय ने संभाली कमान, श्रावणी मेला तैयारियों पर रहेगा विशेष फोकस
आर्थिक तंगी से परेशान अतिथि शिक्षक ने मांगी इच्छा मृत्यु, बर्खास्तगी के विरोध में परिवार संग धरने पर बैठे
विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
28 ° C
28 °
28 °
94%
2.1m/s
100%
सोम
33 °
मंगल
32 °
बुध
35 °
गुरु
31 °
शुक्र
27 °

अन्य खबरें