विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bihar: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 17 IAS अधिकारियों का तबादला, पटना के DM बदले

Bihar IAS Transfer: राज्य सरकार ने 17 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है, जिससे प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. इस फेरबदल के तहत पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह को पटना कमिश्नर की नई जिम्मेदारी दी गई है,

विज्ञापन

Bihar IAS Transfer: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. राज्य सरकार ने 17 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है, जिसमें कई जिलों के जिलाधिकारी (DM) और प्रमंडल आयुक्त शामिल हैं. पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह को अब पटना कमिश्नर की कमान सौंपी गई है, जबकि उनकी जगह गया के डीएम त्यागराजन एस.एम. पटना के नए जिलाधिकारी होंगे.

नए DM और आयुक्तों की सूची

  • विद्यानंद सिंह – DM बक्सर
  • नवीन कुमार – DM खगड़िया
  • श्री नवीन – DM जमुई
  • शशांक शुभंकर – DM गया
  • अरविंद कुमार वर्मा – DM मुंगेर
  • कुंदन कुमार – DM नालंदा
  • कौशल कुमार – DM दरभंगा
  • धर्मेंद्र कुमार – DM पश्चिमी चंपारण
  • आनंद शर्मा – DM मधुबनी
  • नवदीप शुक्ला – DM बांका
  • पवन कुमार सिंह – DM गोपालगंज
  • सुनील कुमार – DM कैमूर
  • आदित्य प्रकाश – DM सिवान
  • वर्षा सिंह – DM वैशाली
  • अंशुल कुमार – DM पूर्णिया

पांच आईएएस अधिकारियों को प्रमंडल आयुक्त के रूप में नई जिम्मेदारियां मिली हैं.

  • राजीव रौशन – सारण प्रमंडल आयुक्त
  • कौशल किशोर – दरभंगा प्रमंडल आयुक्त
  • हिमांशु कुमार राय – भागलपुर प्रमंडल आयुक्त
  • राजकुमार – तिरहुत प्रमंडल आयुक्त
  • अवनीश कुमार सिंह – मुंगेर प्रमंडल आयुक्त

कई अधिकारियों को प्रमोशन भी

बिहार सरकार ने कई जिलों के डीएम और वरिष्ठ अधिकारियों को प्रमोशन देकर नई जिम्मेदारियां दी हैं. इस बदलाव के तहत कुल पांच आईएएस अधिकारियों को उच्च पदों पर पदोन्नति मिली है. इनमें पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह, दरभंगा के डीएम राजीव रौशन और मुंगेर के डीएम अवनीश कुमार सिंह शामिल हैं. पश्चिम चंपारण के डीएम दिनेश कुमार राय और समेकित बाल विकास सेवा (ICDS) के निदेशक कौशल किशोर को भी पदोन्नति देकर ऊंचा ओहदा प्रदान किया गया है.

इसे भी पढ़ें-
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
broken clouds
31.1 ° C
31.1 °
31.1 °
64%
4.7m/s
64%
गुरु
37 °
शुक्र
39 °
शनि
40 °
रवि
40 °
सोम
38 °

अन्य खबरें