Patna News : पटना जिले के गौरीचक थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है. घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है, जिनमें कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है.
पेट्रोल पंप के पास आमने-सामने भिड़ीं बाइकें
जानकारी के अनुसार, हादसा गौरीचक थाना क्षेत्र के चंडासी मोड़ के आगे अबगिला गांव के पास पेट्रोल पंप के समीप हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों बाइक पर कुल पांच लोग सवार थे और तेज रफ्तार में होने के कारण दोनों वाहनों की सीधी टक्कर हो गई.
टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी सवार सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को उठाकर अस्पताल पहुंचाया.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, कई की हालत गंभीर
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नव्या हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर रूप से घायल मरीजों को बेहतर इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया.
एनएमसीएच में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई. हालांकि देर रात तक उसकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी. दूसरे गंभीर घायल का इलाज जारी है और उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है.
सड़क पर लंबे समय तक नहीं पहुंची मदद, लोगों में आक्रोश
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद काफी देर तक न तो पुलिस मौके पर पहुंची और न ही एंबुलेंस की व्यवस्था हो सकी. इस देरी को लेकर लोगों में नाराजगी देखी गई.
ग्रामीणों का कहना है कि पटना-गया रोड पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक नियंत्रण को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है.
पुलिस ने शुरू की जांच
गौरीचक थाना पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान की प्रक्रिया चल रही है और सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें–SP ट्रांसफर की जारी कर दी फर्जी अधिसूचना, पटना साइबर पुलिस ने आरोपी को दबोचा
इसे भी पढ़ें-बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 5 IPS और 8 DSP का तबादला, नवगछिया SP बदले
इसे भी पढ़ें-पटना समेत बिहार में मेडिकल स्टोर बंद, ई-फार्मेसी के विरोध में दवा कारोबारियों की हड़ताल
इसे भी पढ़ें-TRE-4 पर बढ़ा छात्रों का दबाव, शिक्षा मंत्री ने कहा- तैयारी करते रहें, जल्द जारी होगा शेड्यूल
इसे भी पढ़ें-पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर; कैश वैन लूटकर भाग रहे बदमाशों से पुलिस की भिड़ंत

