विज्ञापन

वायरल वीडियो

पटना में नीट छात्रा मौत मामले पर उबाल, विधानसभा घेराव को निकले प्रदर्शनकारियों ने तोड़ी बैरिकेडिंग

Patna News: पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत को लेकर मामला गरमा गया है. मंगलवार को छात्र संगठनों और महिला कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया. विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव भी देखने को मिला.

विज्ञापन

Patna News: पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. मंगलवार को इस घटना को लेकर राजधानी की सड़कों पर व्यापक विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. AISA और AIPWA से जुड़े कार्यकर्ता बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विधानसभा घेराव के लिए निकले.

गांधी मैदान से डाकबंगला तक टकराव

प्रदर्शन की शुरुआत गांधी मैदान से हुई, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और महिला कार्यकर्ता जुटे. जुलूस जैसे ही डाकबंगला चौराहे की ओर बढ़ा, पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए पहले से बैरिकेडिंग कर रखी थी. इसके बावजूद आक्रोशित प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग हटाकर आगे बढ़ने लगे. गांधी मैदान इलाके में भी रोकने की कोशिश हुई, लेकिन वहां भी प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बनी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

महिलाओं ने बुलंद किए नारे

इस विरोध मार्च में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही. उन्होंने महिलाओं और छात्राओं के खिलाफ हिंसा के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया. प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ तीखे नारे लगाए गए. संगठनों का कहना है कि छात्रा की मौत की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

विधानसभा सत्र में भी गूंजा मामला

नीट छात्रा की मौत का मुद्दा बिहार विधानसभा के बजट सत्र में भी लगातार उठ रहा है. विपक्षी दल सरकार और पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े कर रहे हैं. इस मामले से जुड़े घटनाक्रम में पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर भी सियासत गरम है. उनका आरोप है कि छात्रा मामले को उठाने की वजह से उन्हें कार्रवाई का सामना करना पड़ा.

घटना के बाद से राज्य के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और छात्र संगठनों ने न्याय की मांग तेज कर दी है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-बिहार में कितनी तेज रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन? यहां जानें डिटेल्स, रेल कॉरिडोर का सर्वे अप्रैल से होगा शुरू

इसे भी पढ़ें-बिहार से हैं तो आपके प्रखंड में खुलेंगे नए डिग्री कॉलेज, घर के पास स्नातक स्तर की पढ़ाई संभव

इसे भी पढ़ें-बिहार में जनगणना की तारीख घोषित, घर-घर सर्वे 45 दिनों में होगा पूरा, जानिए कब से होगा आरंभ

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
35.1 ° C
35.1 °
35.1 °
48%
4.5m/s
100%
बुध
36 °
गुरु
38 °
शुक्र
38 °
शनि
39 °
रवि
37 °

अन्य खबरें