🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,446.85 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,390.08 💵 USD / INR : ₹ 96.14 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,446.85 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,390.08 💵 USD / INR : ₹ 96.14 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Road Accident : सुबह टहलने निकले अधेड़ को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान वाराणसी में मौत

Road Accident : शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले एक अधेड़ की स्कॉर्पियो की टक्कर से मौत हो गई. घटना के बाद गंभीर हालत में घायल को वाराणसी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. परिजनों ने इसे हादसा नहीं मानते हुए भूमि विवाद में साजिश का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

Road Accident : शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले एक अधेड़ की स्कॉर्पियो की टक्कर से मौत हो गई. घटना के बाद गंभीर हालत में घायल को वाराणसी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. परिजनों ने इसे हादसा नहीं मानते हुए भूमि विवाद में साजिश का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

Road Accident : बिहार के भभुआ में मॉर्निंग वॉक के लिए निकले 52 वर्षीय अधेड़ की शुक्रवार सुबह स्कॉर्पियो की टक्कर से मौत हो गई. मृतक की पहचान वार्ड संख्या 6 निवासी स्व. श्रीनिवास तिवारी के पुत्र अशोक तिवारी के रूप में की गई है. घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों ने मामले को महज सड़क हादसा मानने से इनकार करते हुए भूमि विवाद में हत्या की आशंका जताई है.

सुबह टहलने निकले थे, स्कॉर्पियो सवार ने मारी टक्कर

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, अशोक तिवारी शुक्रवार सुबह करीब 7.30 बजे अपने घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे. इसी दौरान वार्ड संख्या 6 में अधिवक्ता लक्ष्मीकांत तिवारी के घर के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार धक्का मार दिया. टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया.

इसे भी पढ़ें-दानापुर में हाईवा से टकराई इनोवा क्रिस्टा, युवक की मौत

इलाज के दौरान वाराणसी में हुई मौत

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल अशोक तिवारी को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया. वहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें वाराणसी लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मौत के बाद वाराणसी में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया.

भूमि विवाद में हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

इधर, मृतक के परिजनों ने इस घटना को दुर्घटना नहीं बल्कि सुनियोजित साजिश बताते हुए भूमि विवाद में विपक्षी लोगों पर हत्या कराने का आरोप लगाया है. मामले को लेकर भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. फिलहाल इस संबंध में कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य सुरागों के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी है.

इसे भी पढ़ें-18 जनवरी को होगी प्रवेश परीक्षा, उम्मीदवारों के लिए सिटी स्लिप उपलब्ध

इसे भी पढ़ें-बीपीएससी ने लिपिक पदों के टाइपिंग और कंप्यूटर परीक्षा की तिथियां घोषित की

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
few clouds
28.7 ° C
28.7 °
28.7 °
66%
3.7m/s
21%
शुक्र
28 °
शनि
33 °
रवि
33 °
सोम
33 °
मंगल
32 °

अन्य खबरें