🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,174.12 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,421.34 💵 USD / INR : ₹ 96.28 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.85%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,174.12 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,421.34 💵 USD / INR : ₹ 96.28 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.85%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Road Accident : ट्रैक्टर–बाइक की आमने-सामने टक्कर में शिक्षक की मौत

Jahanabad News : जहानाबाद में गुरुवार देर शाम ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक सरकारी शिक्षक की मौत हो गई.

विज्ञापन

Jahanabad News : जहानाबाद में गुरुवार देर शाम ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक सरकारी शिक्षक की मौत हो गई.

विज्ञापन

Road Accident : जहानाबाद में मखदुमपुर थाना क्षेत्र के दया बिगहा और पाई विगहा बाजार को जोड़ने वाली सड़क पर गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. अनियंत्रित ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर में सरकारी विद्यालय में कार्यरत एक शिक्षक की मौके पर ही गंभीर चोटें लग गईं, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई.

मृतक की पहचान दया विगहा गांव निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई है. वे प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय जैतीया में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे. स्कूल से ड्यूटी समाप्त कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान पाई विगहा–दया विगहा मार्ग पर एक तेज रफ्तार व अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.हादसे में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए.

परिजन उन्हें तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी देते हुए मृतक के भतीजे शुभम कुमार के अनुसार मुकेश कुमार विद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ.

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
overcast clouds
28 ° C
28 °
28 °
70%
2.9m/s
100%
गुरु
28 °
शुक्र
33 °
शनि
33 °
रवि
33 °
सोम
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें