🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,538.44 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,95,081.27 💵 USD / INR : ₹ 95.82 📈 Sensex : 77,235.46 (-0.99%) 📊 Nifty 50 : 24,154.90 (-0.55%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,538.44 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,95,081.27 💵 USD / INR : ₹ 95.82 📈 Sensex : 77,235.46 (-0.99%) 📊 Nifty 50 : 24,154.90 (-0.55%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

School Closed : बिहार के इस जिले में भीषण ठंड के चलते कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 2 जनवरी तक बंद

School Closed: बिहार में कड़ाके की ठंड को देखते हुए अररिया जिले में स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. जिलाधिकारी के निर्देश पर कक्षा 1 से 8 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियां 2 जनवरी तक स्थगित रहेंगी. छोटे बच्चों और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है.

School Closed : बिहार में जारी कड़ाके की ठंड का असर अब जनजीवन के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था पर भी दिखने लगा है. अररिया जिले में बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी निजी और सरकारी स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद रखने का आदेश जारी किया है. जिलाधिकारी के निर्देशानुसार, जिले में कक्षा 1 से 8 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर 2 जनवरी तक रोक रहेगी. यह फैसला खास तौर पर छोटे बच्चों और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर लिया गया है.

आंगनबाड़ी और उच्च कक्षाओं के लिए अलग व्यवस्था

जिलाधिकारी विनोद दूहन ने बताया कि कक्षा 8 से ऊपर की पढ़ाई पूरी तरह बंद नहीं की गई है. इन कक्षाओं का संचालन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा. वहीं, आंगनबाड़ी केंद्रों को सीमित समय के लिए खोलने का निर्देश दिया गया है. आंगनबाड़ी केंद्र दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक संचालित होंगे, ताकि बच्चों को गर्म भोजन उपलब्ध कराया जा सके.

प्रशासनिक कार्य पहले की तरह जारी

डीएम के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था केवल शैक्षणिक गतिविधियों तक सीमित रहेगी. जिला प्रशासन से जुड़े सभी कार्यालय और कार्य पूर्ववत चलते रहेंगे. लगातार गिरते तापमान और दिन-रात के बीच कम होते अंतर को देखते हुए प्रशासन का यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा और सुविधा के लिहाज से अहम माना जा रहा है. ठंड के इस दौर में बच्चों के स्वास्थ्य पर किसी तरह का खतरा न पड़े, इसी उद्देश्य से स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है.

इसे भी पढ़ें-पटना के पास बड़ा हादसा; मालगाड़ी की चपेट में आने से गेटमैन की दर्दनाक मौत

इसे भी पढ़ें-14 जनवरी को छोड़ बाकी तारीखों की BPSC AEDO परीक्षा स्थगित

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
few clouds
27 ° C
27 °
27 °
89%
4.1m/s
14%
बुध
33 °
गुरु
37 °
शुक्र
34 °
शनि
36 °
रवि
35 °

अन्य खबरें