🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,274.91 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,447.75 💵 USD / INR : ₹ 96.33 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,274.91 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,447.75 💵 USD / INR : ₹ 96.33 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Video: बिहार की दिव्यांग छात्रा के लिए आगे आए सोनू सूद, कहा– पता भेजिए, व्हीलचेयर घर पहुंच जाएगी

Bihar News : बिहार के गोपालगंज की एक दिव्यांग छात्रा की मदद के लिए अभिनेता सोनू सूद आगे आए हैं. सोशल मीडिया पर मामला सामने आने के बाद उन्होंने व्हीलचेयर उपलब्ध कराने की बात कही. छात्रा रोज दो किलोमीटर दूर स्कूल जाने के लिए संघर्ष करती है.

विज्ञापन

Bihar News : बिहार के गोपालगंज की एक दिव्यांग छात्रा की मदद के लिए अभिनेता सोनू सूद आगे आए हैं. सोशल मीडिया पर मामला सामने आने के बाद उन्होंने व्हीलचेयर उपलब्ध कराने की बात कही. छात्रा रोज दो किलोमीटर दूर स्कूल जाने के लिए संघर्ष करती है.

विज्ञापन

Actor Sonu Sood : बिहार के गोपालगंज जिले के एक गांव की दिव्यांग छात्रा की मदद के लिए फिल्म अभिनेता Sonu Sood आगे आए हैं. सोशल मीडिया पर छात्रा की स्थिति सामने आने के बाद उन्होंने तुरंत व्हीलचेयर उपलब्ध कराने की बात कही है.

2 किमी दूर स्कूल जाती है छात्रा

जानकारी के अनुसार गोपालगंज जिले के रामनगर गांव की यह छात्रा दिव्यांग है और रोज करीब दो किलोमीटर दूर स्थित स्कूल जाती है. छात्रा के पिता नहीं हैं और उसकी मां मजदूरी कर किसी तरह परिवार का पालन-पोषण कर रही है.

बताया जा रहा है कि छात्रा के लिए कई बार व्हीलचेयर के लिए आवेदन भी दिया गया, लेकिन अब तक उसे यह सुविधा नहीं मिल सकी.

सोशल मीडिया पोस्ट के बाद मिली मदद

छात्रा की स्थिति को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया गया, जिसे देखते ही सोनू सूद ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट को अटैच करते हुए लिखा कि छात्रा का पता भेज दिया जाए, व्हीलचेयर सीधे उसके घर पहुंचा दी जाएगी.

मदद के लिए मैथिली ठाकुर भी आगे आई और एक्स(X) पर की पोस्ट

सोनू सूद ने अपने फाउंडेशन से जुड़े अकाउंट पर भी संदेश देते हुए कहा कि पता डायरेक्ट मैसेज के जरिए भेज दिया जाए, ताकि जल्द मदद पहुंचाई जा सके.

पहले भी कई जरूरतमंदों की कर चुके हैं मदद

सोनू सूद अपने सामाजिक कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं. कोविड काल से लेकर अब तक उन्होंने देशभर के कई जरूरतमंद लोगों की मदद की है.

अब गोपालगंज की इस छात्रा को भी उनकी पहल से जल्द व्हीलचेयर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें-ईरान ने भारत को धन्यवाद कहा, विदेश मंत्री जयशंकर ने राज्यसभा में पूरी वजह बताई

इसे भी पढ़ें-विस्फोटक फैक्ट्री में भीषण धमाका, दहल उठा इलाका, 17 मजदूरों की मौत

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
overcast clouds
28.7 ° C
28.7 °
28.7 °
73%
2.9m/s
91%
शनि
28 °
रवि
33 °
सोम
33 °
मंगल
33 °
बुध
32 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें