विज्ञापन

वायरल वीडियो

अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में हमला, धक्का-मुक्की के बीच कपड़े फाड़े, जूते-पत्थरों की बौछार

Abhishek Banerjee Attacked in Sonarpur: सोनारपुर में शनिवार को अभिषेक बनर्जी को तीखे विरोध का सामना करना पड़ा. हंगामे के दौरान उन पर जूते, अंडे और पत्थर फेंके गये तथा कपड़े भी फट गये. दूसरी ओर, सीआईडी ने उन्हें सोमवार को पूछताछ के लिए तलब किया है.

विज्ञापन

Abhishek Banerjee Attacked in Sonarpur: कोलकाता से सटे सोनारपुर में शनिवार को तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी को विरोध का सामना करना पड़ा. इस दौरान स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गयी कि उनके ऊपर जूते, अंडे और पत्थर फेंके गये. हंगामे के बीच उनके कपड़े भी फट गये. घटना के बाद सामने आये वीडियो में अभिषेक बनर्जी सिर पर नीले रंग का हेलमेट पहने सड़क पर चलते नजर आये.

घटना के बाद अभिषेक बनर्जी ने इसे अपने ऊपर जानलेवा हमला बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि मौके पर सुरक्षा व्यवस्था नदारद थी और वहां कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था. सांसद ने इस पूरे घटनाक्रम के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यह लोकतंत्र के प्रति भाजपा के रवैये को दर्शाता है.

चुनावी हिंसा में मारे गये कार्यकर्ता के परिजनों से मिलने गये थे

जानकारी के अनुसार, अभिषेक बनर्जी दक्षिण कोलकाता के बेलेघाटा इलाके में एक तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता के घर गये थे, जिसकी चुनावी हिंसा के दौरान मौत हो गयी थी. वहां से लौटने के दौरान सोनारपुर क्षेत्र में उन्हें स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा और स्थिति अचानक बिगड़ गयी.

सीआईडी ने जांच में शामिल होने के लिए बुलाया

इधर, अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें एक अन्य मामले में भी बढ़ती नजर आ रही हैं. पश्चिम बंगाल सीआईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए सोमवार को दोपहर 12 बजे पुलिस मुख्यालय भवानी भवन में उपस्थित होने का नोटिस दिया है.

‘शांतिनिकेतन’ आवास पहुंची थी सीआईडी टीम

शनिवार को सीआईडी अधिकारियों की एक टीम कोलकाता के हरीश मुखर्जी रोड स्थित अभिषेक बनर्जी के आवास ‘शांतिनिकेतन’ पहुंची थी. अधिकारियों ने वहां उन्हें नोटिस देने की कोशिश की, लेकिन वह घर पर मौजूद नहीं मिले. इसके बाद टीम उनके कालीघाट रोड स्थित दूसरे आवास पर पहुंची.

दूसरे आवास पर सौंपा गया नोटिस

सीआईडी अधिकारियों ने कालीघाट स्थित आवास पर अभिषेक बनर्जी को नोटिस सौंपा. इसी नोटिस के माध्यम से उन्हें सोमवार को भवानी भवन में उपस्थित होकर जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया गया है. सीआईडी के अनुसार, निर्धारित समय पर उनसे मामले के संबंध में पूछताछ की जायेगी.

इसे भी पढ़ें-रेलवे का बड़ा झटका, जून में 77 ट्रेनें रद्द; दुरंतो समेत कई एक्सप्रेस के बदले रूट, देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें-मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज तक चली नई ट्रेन देखें पूरा रूट और समय-सारणी

इसे भी पढ़ें-दोस्त की पत्नी संग युवक हुआ फरार, परिवारों में बवाल; थाने में घंटों चला हंगामा

इसे भी पढ़ें-परीक्षा देने पटना आई छात्रा को होटल से उठाने की कोशिश, पिता के सामने कमरे में घुसा युवक

इसे भी पढ़ें-अनंत सिंह समर्थक पर फायरिंग, सोनू–मोनू गैंग पर आरोप, सोशल मीडिया से शुरू हुआ विवाद

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
28.7 ° C
28.7 °
28.7 °
72%
5.4m/s
100%
मंगल
33 °
बुध
34 °
गुरु
33 °
शुक्र
32 °
शनि
34 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें