विज्ञापन

वायरल वीडियो

मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज तक चली नई ट्रेन देखें पूरा रूट और समय-सारणी

Muzaffarpur News : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आयी है. मुजफ्फरपुर और नरकटियागंज के बीच रेलवे ने नई स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू की है. इससे रात में स्टेशन पर फंसे रहने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी.

विज्ञापन

Muzaffarpur News : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों को राहत देने के लिए पूर्व मध्य रेल ने नई विशेष ट्रेन सेवा शुरू की है. समस्तीपुर मंडल की ओर से मुजफ्फरपुर और नरकटियागंज के बीच ‘एक्स्ट्रा रश क्लीयरेंस स्पेशल’ ट्रेन चलायी गयी है. इस सेवा के शुरू होने से उन यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी, जिन्हें देर रात ट्रेन नहीं मिलने के कारण स्टेशन पर रुकना पड़ता था.

देर रात यात्रियों की परेशानी के बाद लिया गया निर्णय

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक हाल में समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ने रात के समय मुजफ्फरपुर जंक्शन का निरीक्षण किया था. इस दौरान बड़ी संख्या में यात्री स्टेशन परिसर में रात बिताते मिले. खासकर बेतिया और नरकटियागंज की ओर जाने वाले यात्रियों को रात में कोई ट्रेन नहीं मिलने से घंटों इंतजार करना पड़ता था.

इसे भी पढ़ें-बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

स्थिति को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने तुरंत नई स्पेशल ट्रेन शुरू करने का फैसला लिया. फिलहाल इस ट्रेन का नंबर जारी नहीं किया गया है, लेकिन भविष्य में इसे नियमित सेवा में शामिल करने की तैयारी की जा रही है.

नई स्पेशल ट्रेन का रूट और समय-सारणी

नरकटियागंज से मुजफ्फरपुर

  • शाम 6:45 बजे नरकटियागंज से प्रस्थान.
  • चनपटिया.
  • बेतिया.
  • सुगौली.
  • बापूधाम मोतिहारी.
  • चकिया.
  • मेहसी.
  • मोतीपुर.
  • रात 10:20 बजे मुजफ्फरपुर जंक्शन आगमन.

मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज.

तड़के 2:30 बजे नरकटियागंज पहुंचने का समय.

रात 10:35 बजे मुजफ्फरपुर से प्रस्थान.

कांटी.

मोतीपुर.

चकिया.

बापूधाम मोतिहारी.

देर रात स्टेशन पर रुकने की मजबूरी होगी खत्म

रेलवे की इस पहल के बाद अब यात्रियों को रातभर मुजफ्फरपुर जंक्शन पर इंतजार नहीं करना पड़ेगा. नई ट्रेन सेवा शुरू होने से नरकटियागंज और आसपास के क्षेत्रों में जाने वाले लोग रात में ही अपने गंतव्य के लिए सफर कर सकेंगे. इससे स्टेशन पर बढ़ने वाली भीड़ और अव्यवस्था में भी कमी आने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें-दोस्त की पत्नी संग युवक हुआ फरार, परिवारों में बवाल; थाने में घंटों चला हंगामा

इसे भी पढ़ें-परीक्षा देने पटना आई छात्रा को होटल से उठाने की कोशिश, पिता के सामने कमरे में घुसा युवक

इसे भी पढ़ें-अनंत सिंह समर्थक पर फायरिंग, सोनू–मोनू गैंग पर आरोप, सोशल मीडिया से शुरू हुआ विवाद

इसे भी पढ़ें-सम्राट चौधरी बोले-अपराधियों को 48 घंटे में जवाब दे पुलिस, बिहारियों से भी की बड़ी अपील

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
31.1 ° C
31.1 °
31.1 °
59%
5.1m/s
93%
रवि
37 °
सोम
40 °
मंगल
29 °
बुध
35 °
गुरु
39 °

अन्य खबरें