🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,964.62 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,03,630.46 💵 USD / INR : ₹ 95.57 📈 Sensex : 77,264.51 (0.43%) 📊 Nifty 50 : 24,106.75 (-0.28%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,964.62 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,03,630.46 💵 USD / INR : ₹ 95.57 📈 Sensex : 77,264.51 (0.43%) 📊 Nifty 50 : 24,106.75 (-0.28%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

नीली चिड़िया की वापसी या नया दांव? पुराने Twitter नाम से लॉन्च हुआ नया प्लेटफॉर्म

Twitter Now: X बनने के बाद पुराने Twitter की पहचान को वापस लाने का दावा करते हुए Twitter Now नाम का नया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया गया है. इसे Operation Bluebird ने पूर्व ट्विटर ट्रेडमार्क वकील स्टीफन कोट्स की अगुवाई में पेश किया है. हालांकि लॉन्च के साथ ही यह प्लेटफॉर्म ट्रेडमार्क विवाद और VERA AI फैक्ट-चेकिंग फीचर को लेकर सुर्खियों में है.

Edited By :Soni Kumari
विज्ञापन

Twitter Now: X बनने के बाद पुराने Twitter की पहचान को वापस लाने का दावा करते हुए Twitter Now नाम का नया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया गया है. इसे Operation Bluebird ने पूर्व ट्विटर ट्रेडमार्क वकील स्टीफन कोट्स की अगुवाई में पेश किया है. हालांकि लॉन्च के साथ ही यह प्लेटफॉर्म ट्रेडमार्क विवाद और VERA AI फैक्ट-चेकिंग फीचर को लेकर सुर्खियों में है.

विज्ञापन

Twitter Now: सोशल मीडिया की दुनिया में एक ऐसा प्लेटफॉर्म सामने आया है, जिसने पुराने Twitter की यादें फिर ताजा कर दी हैं. X बनने के बाद जिस नीले पक्षी वाले अनुभव को लाखों यूजर्स मिस कर रहे थे, उसी पहचान के साथ Twitter Now नाम की नई साइट लॉन्च की गई है. खास बात यह है कि इसे ट्विटर के पूर्व ट्रेडमार्क वकील स्टीफन कोट्स की कंपनी Operation Bluebird ने पेश किया है, जबकि इस पर पहले से ट्रेडमार्क विवाद भी चल रहा है.

X बनने के बाद खाली हुआ ‘Twitter’ नाम, यहीं से शुरू हुई कहानी

Twitter Now के पीछे सबसे बड़ा तर्क कानूनी है. कंपनी का दावा है कि जब एलन मस्क ने Twitter का नाम बदलकर X किया, तब उन्होंने ‘Twitter’ और ‘Tweet’ जैसे ब्रांड नामों का इस्तेमाल छोड़ दिया. इसी आधार पर Operation Bluebird ने पुराने ब्लू बर्ड लोगो और Twitter ब्रांडिंग के साथ नया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तैयार किया.

नींद से हार्ट हेल्थ तक हर पल रखेगी नजर, AI वाले फीचर्स से लैस

हालांकि, X की ओर से इसे ट्रेडमार्क उल्लंघन बताते हुए मुकदमा दायर किया जा चुका है. मामला अदालत में लंबित है, लेकिन इसके बावजूद प्लेटफॉर्म को लॉन्च कर दिया गया है.

सिर्फ नाम नहीं, पुराने Twitter जैसा अनुभव देने का दावा

Twitter Now खुद को केवल पुराने नाम की वापसी नहीं, बल्कि भरोसेमंद सोशल मीडिया के रूप में पेश कर रहा है. कंपनी का कहना है कि इसका इंटरफेस और यूजर एक्सपीरियंस उस क्लासिक Twitter से प्रेरित है, जिसे वर्षों तक लोग इस्तेमाल करते रहे.

Redmi Note 14 Pro 5G पर आकर्षक ऑफर, कीमत में बड़ी गिरावट—ग्राहकों को मिल रही अतिरिक्त छूट

इस प्लेटफॉर्म का सबसे बड़ा आकर्षण इसका एआई आधारित मॉडरेशन सिस्टम है.

VERA AI देगा हर पोस्ट का ट्रस्ट स्कोर

Twitter Now में VERA AI नाम का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम जोड़ा गया है. यह सिस्टम प्लेटफॉर्म पर शेयर होने वाली पोस्ट की रियल-टाइम फैक्ट-चेकिंग करता है और हर पोस्ट को एक Trust Score देता है.

अगर कोई पोस्ट भ्रामक या गलत जानकारी फैलाती है, तो VERA AI उसे कम ट्रस्ट स्कोर देगा. वहीं यूजर्स अपनी सेटिंग में यह भी तय कर सकते हैं कि उन्हें टाइमलाइन पर कितना लो-ट्रस्ट कंटेंट दिखाई दे.

अभी मुफ्त नहीं, अर्ली एक्सेस के लिए देनी होगी फीस

फिलहाल Twitter Now सभी के लिए पूरी तरह ओपन नहीं है. कंपनी ने इसे Early Access मॉडल पर लॉन्च किया है, जिसके लिए यूजर्स को 20 डॉलर (करीब 1,650 रुपये) का भुगतान करना होगा.

टेक विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह प्लेटफॉर्म अदालत में कानूनी चुनौती पार कर लेता है, तो सोशल मीडिया में ब्रांड पहचान और विश्वसनीय कंटेंट की बहस को नई दिशा मिल सकती है.

इसे भी पढ़ें-

₹15 हजार से ₹1.5 लाख तक, किस बजट में कौन-सा Motorola फोन रहेगा बेस्ट? जानिए पूरी लिस्ट
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
moderate rain
29 ° C
29 °
29 °
89%
2.1m/s
100%
सोम
34 °
मंगल
31 °
बुध
29 °
गुरु
28 °
शुक्र
30 °

अन्य खबरें