🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,839.81 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,764.40 💵 USD / INR : ₹ 95.87 📈 Sensex : 72,529.07 (-1.85%) 📊 Nifty 50 : 22,716.20 (-0.28%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,839.81 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,764.40 💵 USD / INR : ₹ 95.87 📈 Sensex : 72,529.07 (-1.85%) 📊 Nifty 50 : 22,716.20 (-0.28%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Viral Video : उल्लू को पेड़ में फंसते देख शख्स ने दिखाई बहादुरी, वीडियो हो रहा वायरल

Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है एक दिल छू लेने वाला वीडियो. वीडियो में उल्लू पेड़ की टहनियों में फंसकर छटपटा रहा है. एक शख्स ने सावधानी और बहादुरी से उसे बचाया, जिसे अब लाखों लोग देख चुके हैं.

विज्ञापन

Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है एक दिल छू लेने वाला वीडियो. वीडियो में उल्लू पेड़ की टहनियों में फंसकर छटपटा रहा है. एक शख्स ने सावधानी और बहादुरी से उसे बचाया, जिसे अब लाखों लोग देख चुके हैं.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का दिल छू लिया है. वीडियो में दिख रहा है कि एक उल्लू पेड़ की पतली टहनियों में फंसकर बुरी तरह छटपटा रहा है, उसका एक पंख टहनियों में उलझा हुआ है और वह उड़ नहीं पा रहा. जंगल में होने के कारण आसपास कोई नहीं था, जिससे उसकी जान बचने की संभावना कम लग रही थी.

मसीहा की तरह आया शख्स

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि उल्लू को फंसा देखकर एक शख्स बड़ी सावधानी और धैर्य के साथ मदद के लिए आगे बढ़ा. उसके हाथ में जाल था, जिसे उसने पहले उल्लू के शरीर को सहारा देने के लिए इस्तेमाल किया. इसके बाद दूसरे हाथ से डंडे की मदद से उस टहनी को काटा जिसमें उल्लू फंसा हुआ था. टहनी कटते ही उल्लू सुरक्षित रूप से जाल में गिर गया. इसके बाद उस शख्स ने उल्लू के पंखों में लिपटी पतली टहनी भी हटा दी, जिससे उल्लू पूरी तरह आजाद हो गया.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (@AMAZlNGNATURE) पर शेयर किया गया. अब तक इसे 1.51 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और लाइक किया. लोग उल्लू को बचाने वाले शख्स की बहादुरी की खूब तारीफ कर रहे हैं और उसे रियल हीरो बता रहे हैं. कई यूजर्स ने उसकी हिम्मत और समझदारी को सराहा और वीडियो को अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर किया.

इसे भी पढ़ें-खतरनाक स्टंट के चक्कर में गिरे बाइक सवार, दिल्ली पुलिस ने शेयर कर दी सख्त चेतावनी

इसे भी पढ़ें-बच्चों की रक्षा में जहरीले सांप से भिड़ गई मुर्गी, आखिरकार भागना पड़ा कोबरा को

इसे भी पढ़ें-शिकार छूटा तो भड़क उठे मगरमच्छ, आपस में ही लड़ते दिखे; हैरान कर देने वाला नजारा

इसे भी पढ़ें-फुफकारता रहा सांप, बच्चे पकड़ते रहे, चौंकाने वाला वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर कर रहा ट्रेंड

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
scattered clouds
24.7 ° C
24.7 °
24.7 °
89%
2.6m/s
30%
बुध
33 °
गुरु
32 °
शुक्र
33 °
शनि
33 °
रवि
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें