🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,543.59 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,75,299.15 💵 USD / INR : ₹ 94.96 📈 Sensex : 74,729.27 (0.56%) 📊 Nifty 50 : 23,146.15 (0.65%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,543.59 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,75,299.15 💵 USD / INR : ₹ 94.96 📈 Sensex : 74,729.27 (0.56%) 📊 Nifty 50 : 23,146.15 (0.65%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

France Violence: फ्रांस में हिंसा के लिए ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार, सीमाएं बंद करने की अपील

France Violence : फ्रांस में महंगाई और सार्वजनिक सेवाओं को लेकर हुए प्रदर्शन हिंसक झड़पों, लूटपाट और आगजनी में बदल गए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने हिंसा के लिए इमिग्रेशन को जिम्मेदार ठहराते हुए फ्रांस से सीमाएं बंद करने की अपील की है. वहीं, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी पश्चिमी देशों की आव्रजन नीतियों पर सवाल उठाए हैं.

विज्ञापन

France Violence : फ्रांस में महंगाई और सार्वजनिक सेवाओं को लेकर हुए प्रदर्शन हिंसक झड़पों, लूटपाट और आगजनी में बदल गए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने हिंसा के लिए इमिग्रेशन को जिम्मेदार ठहराते हुए फ्रांस से सीमाएं बंद करने की अपील की है. वहीं, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी पश्चिमी देशों की आव्रजन नीतियों पर सवाल उठाए हैं.

विज्ञापन

France Violence: फ्रांस में महंगाई और सार्वजनिक सेवाओं को लेकर शुरू हुए विरोध-प्रदर्शनों के हिंसक रूप लेने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने इमिग्रेशन को निशाने पर लिया है. उन्होंने फ्रांस में बिगड़ते हालात के लिए दूसरे देशों से आए लोगों के आप्रवासन को जिम्मेदार ठहराते हुए सरकार से सीमाएं बंद करने और हालात पर नियंत्रण करने की अपील की है. इस बीच, फ्रांसीसी अधिकारी प्रदर्शन के दौरान हुई आगजनी, लूटपाट और सार्वजनिक संपत्तियों को पहुंचे नुकसान से निपटने में जुटे हैं.

अमेरिका के स्कूल में खूनी गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत; हमलावर भी ढेर

ट्रंप बोले- फ्रांस जल रहा है, सीमाएं बंद करें

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर फ्रांस की स्थिति पर टिप्पणी की. उन्होंने लिखा कि अलग दुनिया से आए लोगों के आप्रवासन ने कभी महान रहे फ्रांस को तबाह कर दिया है. ट्रंप ने फ्रांस से बहुत देर होने से पहले अपनी सीमाएं बंद करने और नियंत्रण अपने हाथ में लेने की अपील की.

France Violence: फ्रांस में हिंसा के लिए ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार, सीमाएं बंद करने की अपील France Violence 2

1,800 गिरफ्तार, पुलिस और आपातकालीन कर्मी भी घायल

प्रदर्शनों के बाद फ्रांस में हिंसा और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचने की खबरें सामने आईं. रविवार की रिपोर्टों के मुताबिक, करीब 1,800 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. हिंसक झड़पों में सैकड़ों पुलिस अधिकारी और आपातकालीन कर्मी घायल हुए हैं.

लिमोजेस शहर में 143 साल पुराने सिटी हॉल को आगजनी में आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा. घटना के बाद कर्मचारी इमारत को हुए नुकसान का जायजा लेने में जुटे थे.

महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन में भड़की हिंसा

फ्रांस के पेरिस समेत कई शहरों में बढ़ती महंगाई और सार्वजनिक सेवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन हुए. देखते ही देखते कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें शुरू हो गईं. पत्थर और आतिशबाजी फेंके जाने के बाद पुलिस ने आंसू गैस और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया. कई स्थानों पर लूटपाट और आगजनी की घटनाएं भी हुईं.

पाकिस्तान में लश्कर कमांडर पर जानलेवा हमला? सड़क पर गिरने के बाद भी बरसाईं गोलियां

प्रदर्शनों में शामिल लोगों की संख्या को लेकर फ्रांस के गृह मंत्रालय और CGT यूनियन के आंकड़ों में अंतर रहा. गृह मंत्रालय के अनुसार, प्रदर्शनों में 5.50 लाख लोग शामिल हुए, जबकि CGT यूनियन ने यह संख्या 8 लाख बताई.

जेडी वेंस ने भी इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी फ्रांस में हुई हिंसा को लेकर इमिग्रेशन पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि फ्रांस समेत पश्चिमी देश समाज में नए लोगों को शामिल करने और उनके बीच तालमेल स्थापित करने के मुद्दे को सुलझाने में विफल रहे हैं.

एक्स पर पोस्ट करते हुए वेंस ने पश्चिमी उदारवादियों की आलोचना की. उन्होंने आरोप लगाया कि विविधता और करुणा के नाम पर तीसरी दुनिया के लोगों को फ्रांस और अन्य देशों में बसाया गया, लेकिन समाज में उनके घुलने-मिलने और तालमेल से जुड़े बुनियादी सवालों की अनदेखी की गई.

इसे भी पढ़ें-

रूस से तेल खरीदने पर भारत-चीन पर लागू होगा 100% टैरिफ? US में बिल पास
जंग का नया मोर्चा तेल बना, मिसाइल हमले के बाद अमेरिका ने 5 टैंकर तबाह किए
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
few clouds
22.5 ° C
22.5 °
22.5 °
78%
2.1m/s
15%
सोम
31 °
मंगल
30 °
बुध
31 °
गुरु
31 °
शुक्र
30 °

अन्य खबरें

विज्ञापन