🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,543.59 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,75,299.15 💵 USD / INR : ₹ 94.96 📈 Sensex : 74,729.27 (0.56%) 📊 Nifty 50 : 23,146.15 (0.65%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,543.59 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,75,299.15 💵 USD / INR : ₹ 94.96 📈 Sensex : 74,729.27 (0.56%) 📊 Nifty 50 : 23,146.15 (0.65%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Tiger Shroff Firing: जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर चलीं गोलियां, अभिनेता सुरक्षित

Tiger Shroff Firing : मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर तीन से चार राउंड फायरिंग की जानकारी सामने आई है. पुलिस के मुताबिक, अभिनेता सुरक्षित हैं और उन्हें गोली नहीं लगी. घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Tiger Shroff Firing : मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर तीन से चार राउंड फायरिंग की जानकारी सामने आई है. पुलिस के मुताबिक, अभिनेता सुरक्षित हैं और उन्हें गोली नहीं लगी. घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Tiger Shroff Firing: मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना सामने आई है. दी गई जानकारी के मुताबिक, अभिनेता की गाड़ी पर तीन से चार राउंड गोलियां चलाई गईं. घटना के दौरान टाइगर श्रॉफ सुरक्षित रहे और उन्हें गोली नहीं लगी. वहीं, उनके ड्राइवर के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है.

स्टारडम का ईगो छोड़ जब अमिताभ बच्चन ने यश चोपड़ा से मांगा काम, ऐसे हुई महानायक की वापसी

भीड़ के बीच बाइक सवारों ने की फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ अपनी गाड़ी से मैदान से निकल रहे थे. उस समय उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा थे. इसी दौरान भीड़ के बीच उनकी कार पर तीन से चार राउंड फायरिंग की गई. बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार होकर आए तीन अज्ञात लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया.

मुंबई पुलिस ने अभिनेता के सुरक्षित होने की दी जानकारी

ANI के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने बताया कि जुहू पुलिस स्टेशन के अंतर्गत गोलीबारी की घटना सामने आई है. पुलिस के अनुसार, टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं और उन्हें गोली नहीं लगी है. घटना के बाद मामले की जांच की जा रही है.

पुष्पा पार्क में गोलीबारी, आरोपियों की तलाश

मिली जानकारी के अनुसार, गोलीबारी की घटना मुंबई के जुहू स्थित पुष्पा पार्क की बताई जा रही है. हालांकि, घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच कर रही है.

वीकेंड का वार में Isha Rikhi का सफर खत्म, सलमान ने घरवालों की लगाई क्लास

पहले भी मिली थी जान से मारने की धमकी

दी गई जानकारी में दावा किया गया है कि टाइगर श्रॉफ को पिछले साल जान से मारने की धमकी मिली थी. हालांकि, पिछली धमकी और मौजूदा गोलीबारी की घटना के बीच कोई संबंध है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

इसे भी पढ़ें-14 साल की तपस्या हुई सफल, ‘Article 370’ के लिए यामी गौतम को मिला पहला नेशनल अवॉर्ड
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
few clouds
22.5 ° C
22.5 °
22.5 °
78%
2.1m/s
15%
सोम
31 °
मंगल
30 °
बुध
31 °
गुरु
31 °
शुक्र
30 °

अन्य खबरें

विज्ञापन