🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,044.31 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,454.61 💵 USD / INR : ₹ 95.82 📈 Sensex : 73,895.74 (0.43%) 📊 Nifty 50 : 23,140.50 (0.34%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,044.31 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,454.61 💵 USD / INR : ₹ 95.82 📈 Sensex : 73,895.74 (0.43%) 📊 Nifty 50 : 23,140.50 (0.34%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

जो कल दे रहे थे धमकी, आज भारत से शांति की गुहार लगा रहे बिलावल भुट्टो

Bilawal Bhutto Zardari: कभी भारत को खून की नदियां बहाने की धमकी देनेवाले बिलावल भुट्टो अब नरम पड़ गए हैं. एक अंतरराष्ट्रीय मंच से उन्होंने भारत से आतंकवाद के खिलाफ साझेदारी की गुहार लगाई है.

विज्ञापन

Bilawal Bhutto Zardari: कभी भारत को खून की नदियां बहाने की धमकी देनेवाले बिलावल भुट्टो अब नरम पड़ गए हैं. एक अंतरराष्ट्रीय मंच से उन्होंने भारत से आतंकवाद के खिलाफ साझेदारी की गुहार लगाई है.

विज्ञापन

Bilawal Bhutto Zardari: पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी, जो कभी भारत के खिलाफ आग उगलते थे और ‘सिंधु में या तो पानी बहेगा या खून’ जैसे बयान देते थे, अब पूरी तरह नरम हो चुके हैं. बुधवार को उन्होंने एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में गिड़गिड़ाते हुए भारत से आतंकवाद के खिलाफ ऐतिहासिक साझेदारी की अपील की. बिलावल ने कहा कि भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे के विरोधी नहीं बल्कि पड़ोसी हैं और उन्हें मिलकर क्षेत्रीय शांति के लिए काम करना चाहिए. यह वही बिलावल हैं जिन्होंने सिंधु जल संधि पर भारत को ललकारा था, लेकिन अब शांति की हिमालय जैसी नींव रखने की बात कर रहे हैं.

भारत से साझेदारी की अपील, सिंधु संधि पर बदला रुख

इस्लामाबाद में आयोजित इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस के दौरान बिलावल भुट्टो ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत से अभूतपूर्व सहयोग मांगा. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अब भारत के साथ मिलकर इस साझा खतरे से निपटना चाहता है. उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत और पाकिस्तान को मिलकर आतंक के खिलाफ फ्रंट बनाना चाहिए, न कि एक-दूसरे के खिलाफ.

देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

शांति की बात, सिंधु जल संधि पर नरमी

सिंधु जल संधि को लेकर भी बिलावल का रुख बदला हुआ दिखा. उन्होंने कहा कि पानी को हथियार नहीं बनाया जाना चाहिए और शांति के लिए ‘हिमालय जितनी मजबूत नींव’ रखी जानी चाहिए. उन्होंने सिंधु घाटी सभ्यता को साझा विरासत बताया और इसे कमजोरी नहीं, बल्कि दूरदर्शिता का प्रतीक करार दिया.

तालिबान पर भी साधा निशाना

भुट्टो ने अफगान तालिबान को लेकर भी कड़ा संदेश दिया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने काबुल को बचाया और अब अफगान तालिबान की जिम्मेदारी है कि वह आतंकियों की आवाजाही और हथियारों की तस्करी रोके. उनका यह बयान पाकिस्तान की उस नीति में बदलाव का संकेत है, जहां वह पहले तालिबान पर नरमी दिखाता रहा है.

भारत के फैसलों से बदले सुर

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि को सस्पेंड कर दिया था, जिससे पाकिस्तान तिलमिला उठा था. इसी दौरान बिलावल ने खून बहाने की धमकी दी थी. मगर भारत के ठोस एक्शन के बाद अब वही बिलावल भारत से हाथ जोड़कर बातचीत की अपील कर रहे हैं.

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
few clouds
31.2 ° C
31.2 °
31.2 °
66%
1.5m/s
24%
रवि
29 °
सोम
32 °
मंगल
32 °
बुध
32 °
गुरु
34 °

अन्य खबरें