🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,625.61 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,959.40 💵 USD / INR : ₹ 95.44 📈 Sensex : 78,009.25 (0.05%) 📊 Nifty 50 : 24,366.00 (-0.12%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,625.61 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,959.40 💵 USD / INR : ₹ 95.44 📈 Sensex : 78,009.25 (0.05%) 📊 Nifty 50 : 24,366.00 (-0.12%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bihar Crime: बिहार के भागलपुर में ठेला चालक की गला रेत कर हत्या, परिजनों ने कहा-एक दिन पहले से था लापता

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar Crime News: बिहार के भागलपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में एक ठेला चालक की हत्या कर दी गई है. परिजनों का कहना है कि मृतक एक दिन पहले से लापता था. हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया गया.

Bihar Crime News: बिहार के भागलपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में एक ठेला चालक की गला रेतकर हत्या कर दी गई है और शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया है. हत्या कहीं और कर शव को जगलाल स्कूल के नजदीक फेंक दिया गया है. परिजनों का कहना है कि अनिल यादव एक दिन पहले से लापता था. शव मिलने से सनासनी फैल गई है. हालांकि, हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

परिजनों के अनुसार अनिल यादव गुरुवार सुबह काम पर निकले थे और रोजाना की तरह दोपहर तक नहीं लौटे, तो देर शाम उनकी खोजबीन की जाने लगी. लेकिन, देर रात तक कोई सुराग नहीं मिला. शुक्रवार सुबह उनका शव सड़क किनारे मिला.

पुलिस के अनुसार, मृतक की किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी. लेकिन हत्या की बर्बरता को देखते हुए सभी संभावित एंगल से जांच की जा रही है.

पुलिस ने बुलाई फोरेंसिक टीम, जांच शुरू

घटना स्थल पर पहुंची विश्वविद्यालय थाने की पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाई और इसकी जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया है. लाइन डीएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की निगरानी कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
31 ° C
31 °
31 °
79%
3.6m/s
89%
शुक्र
30 °
शनि
36 °
रवि
35 °
सोम
29 °
मंगल
31 °

अन्य खबरें