विज्ञापन

वायरल वीडियो

हनीमून ट्रिप का खौफनाक अंत; राजा रघुवंशी हत्याकांड में पत्नी सोनम ही निकली आरोपी

Sonam Raghuvnashi: चौंकाने वाली बात यह है कि सोनम ने मेघालय जाने की टिकट तो कराई थी, लेकिन वापसी की कोई बुकिंग नहीं थी. इसी वजह से पुलिस को शक है कि सोनम ने राजा को रास्ते से हटाने की पहले से ही पूरी योजना बना रखी थी.

विज्ञापन

Sonam Raghuvnashi: राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है, जिससे सब हैरान हैं. मेघालय में 17 दिनों तक गायब रहने के बाद सोनम रघुवंशी को गाजीपुर के एक ढाबे से ढूंढ निकाला गया है. अब उसी पर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या का इल्जाम है. जांच में सामने आया है कि हनीमून ट्रिप का सारा इंतजाम सोनम ने खुद किया था. मेघालय को हनीमून डेस्टिनेशन भी उसी ने चुना था.

चौंकाने वाली बात यह है कि सोनम ने मेघालय जाने की टिकट तो कराई थी, लेकिन वापसी की कोई बुकिंग नहीं थी. इसी वजह से पुलिस को शक है कि सोनम ने राजा को रास्ते से हटाने की पहले से ही पूरी योजना बना रखी थी.

रघुवंशी मैरिज ब्यूरो से हुई थी मुलाकात, शादी के तीन दिन बाद ही मायके गई सोनम

सोनम और राजा इंदौर में रघुवंशी समाज के मैरिज ब्यूरो के माध्यम से मिले थे. इसके बाद परिवारों की सहमति से 10 फरवरी को सगाई हुई और फिर 11 मई को शादी. शादी के बाद सोनम ससुराल में केवल तीन दिन ही रुकी और 15 मई को उसके मायके वाले उसे अपने घर ले आए.

23 मई को लापता हुए, 2 जून को मिला शव; सोनम 17 दिन बाद बरामद

20 मई को सोनम और राजा हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुए और 23 मई को लापता हो गए. अनुमान है कि राजा की हत्या 23 मई या उसके बाद ही हुई होगी. लापता होने के 11 दिन बाद, 2 जून को राजा का शव शिलांग में एक वॉटरफॉल के पास मिला. तब तक भी सोनम का कोई पता नहीं चल सका था, केवल उसकी एक खून लगी जैकेट मिली थी. मेघालय और इंदौर पुलिस मिलकर सोनम की तलाश में लगी थीं. आखिरकार 8 जून की रात को सोनम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में काशी ढाबे पर मिली, जिसके बाद से लगातार नए खुलासे होते गए.

सोनम ने MP के तीन लोगों को दी थी पति की सुपारी, गाइड ने देखे थे आरोपी

जांच में सामने आया है कि सोनम ही अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या में शामिल है और उसने मध्य प्रदेश के तीन लोगों को पति के मर्डर की सुपारी दी थी. शिलांग के गाइड ने बताया कि उसने राजा कुशवाह को आखिरी बार तीन अन्य आदमियों – विशाल चौहान, राज कुशवाह और आकाश कुशवाह – के साथ देखा था.

इंदौर क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने भी राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा खुलासा किया है. इंदौर पुलिस को 8 जून की रात में यह सूचना मिली थी कि सोनम रघुवंशी को गाजीपुर नंदबाग पुलिस ने हिरासत में लिया है. सोनम ने ढाबा मालिक से फोन लेकर देर रात अपने भाई के पास कॉल किया था, उसी व्यक्ति ने पुलिस को यह जानकारी दी थी.

इसे भी पढ़ें-
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
39.8 ° C
39.8 °
39.8 °
31%
1.2m/s
100%
सोम
39 °
मंगल
39 °
बुध
30 °
गुरु
35 °
शुक्र
37 °

अन्य खबरें