🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,532.25 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,581.42 💵 USD / INR : ₹ 96.30 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.85%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,532.25 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,581.42 💵 USD / INR : ₹ 96.30 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.85%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Railway: पूर्वी रेलवे के मालदा डिवीजन ने टिकटिंग को बनाया डिजिटल, यूटीएस ऐप के लिए चलाया जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

मालदा/भागलपुर: पूर्वी रेलवे के मालदा डिवीजन ने यात्री सुविधाओं को आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. डिवीजन ने अपने नेटवर्क पर क्यूआर कोड आधारित यूटीएस (अनारक्षित टिकटिंग सिस्टम) मोबाइल ऐप के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए व्यापक डिजिटल जागरूकता अभियान शुरू किया है, जिससे यात्रियों को अब टिकट काउंटर की भीड़ से राहत मिल रही है.

इस अभियान के तहत रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों को स्टेशन-विशिष्ट क्यूआर कोड स्कैन करके मोबाइल ऐप से टिकट बुक करने की पूरी प्रक्रिया का प्रदर्शन किया. इसमें यूटीएस ऐप इंस्टॉल करना, गंतव्य स्टेशन का चयन, डिजिटल पेमेंट और पेपरलेस टिकट प्राप्त करने तक की हर जानकारी शामिल थी.

मालदा डिवीजन के अंतर्गत अब तक 54 स्टेशनों पर यह क्यूआर कोड-आधारित सुविधा 24×7 उपलब्ध करा दी गई है. इससे न केवल टिकट बुकिंग आसान और तेज हुई है, बल्कि यह पारंपरिक कागजी टिकटिंग प्रणाली का एक पर्यावरण हितैषी विकल्प भी बन गई है.

रेलवे ने यात्रियों से इस डिजिटल प्रणाली को अपनाने की अपील करते हुए कहा है कि वे वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें और सुरक्षित, सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे कर्मचारियों का सहयोग करें.

इसे भी पढ़ें-
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
28.4 ° C
28.4 °
28.4 °
75%
2.6m/s
9%
शुक्र
33 °
शनि
33 °
रवि
33 °
सोम
33 °
मंगल
33 °

अन्य खबरें