विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bihar Police: कर्तव्य पर जाते वक्त सड़क हादसे में बिहार पुलिस जवान की मौत

Bihar Police: पूर्णिया जिले में शुक्रवार सुबह ड्यूटी पर जा रहे बिहार पुलिस के एक जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई. मधेपुरा में तैनात जवान विवेक कुमार को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी थी.

विज्ञापन

Bihar Police: बिहार के पूर्णिया जिले में शुक्रवार सुबह ड्यूटी पर जा रहे एक पुलिस जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई. मृतक की पहचान विवेक कुमार के रूप में हुई है, जो मधेपुरा जिले में पदस्थापित थे. रोज की तरह वह शुक्रवार सुबह एक स्थानीय युवक के साथ बाइक से ड्यूटी के लिए निकले थे. वह भवानीपुर नगर पंचायत के तेलियारी गांव में अपने परिवार के साथ रहते थे और यहीं से मधेपुरा के लिए निकलते थे.

चिकनी गांव के पास हुआ हादसा

रास्ते में चिकनी गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विवेक कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल भवानीपुर सीएचसी पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा

हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुटे और भागने की कोशिश कर रहे आरोपी बाइक सवार को पकड़ लिया. उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक की पहचान कर ली गई है और उससे पूछताछ जारी है. आरोपी की बाइक भी जब्त कर ली गई है.

पुलिस ने कहा, अपूरणीय क्षति

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया. बड़हरा कोठी थाना के एएसआई वीरेंद्र कवि ने कहा कि विवेक कुमार कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित पुलिसकर्मी थे. उनकी मौत विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है. मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें-हर घंटे गंगा तीन सेंटीमीटर ऊपर, भागलपुर में बाढ़ की आहट

इसे भी पढ़ें-स्वच्छता में पटना ने मारी लंबी छलांग, देशभर में टॉप 25 में जगह, मिला 3-स्टार GFC अवार्ड

इसे भी पढ़ें- पटना के अस्पताल में मर्डर का लाइव वीडियो आया सामने, चंदन मिश्रा को मारी गई गोली

इसे भी पढ़ें-जेल से बाहर आया और मौत ने घेर लिया — कौन था चंदन मिश्रा?

इसे भी पढ़ें-पटना के अस्पताल में गैंगवार! पैरोल पर छूटे अपराधी को ऑपरेशन थिएटर के बाहर भूना

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
37.3 ° C
37.3 °
37.3 °
40%
3.1m/s
91%
बुध
37 °
गुरु
39 °
शुक्र
39 °
शनि
39 °
रवि
37 °

अन्य खबरें