वायरल वीडियो

Watch Video: भागलपुर में भीख मांग रहे बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर, पत्रकारों ने दिखाई इंसानियत

Bhagalpur News: भागलपुर के कचहरी चौक पर बुधवार को एक अनियंत्रित बाइक ने एक बुजुर्ग भिखारी को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि बुजुर्ग वहीं सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए. हादसे के बाद तमाम लोग खड़े तो रहे, मगर कोई मदद को आगे नहीं आया. तभी वहां मौजूद पत्रकार विकास सिंह, संजय, सुमित, अमरजीत, श्याम सिंह, विजय सिंहा, आदित्य और आलोक ने बिना देरी किए बुजुर्ग को उठाया और निजी प्रयास से तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया.

डॉक्टरों के मुताबिक बुजुर्ग की हालत नाजुक बनी हुई है. पत्रकारों की इस तत्परता और मानवता की भावना की चारों ओर सराहना हो रही है.

समाज में जब सब पीछे हटते हैं, पत्रकार तब भी निभाते हैं जिम्मेदारी

कचहरी चौक की यह घटना केवल सड़क हादसे तक सीमित नहीं है. यह ट्रैफिक अव्यवस्था और लोगों की संवेदनहीनता की भी तस्वीर पेश करती है. सड़क पर घायल पड़े व्यक्ति को देखने के बाद भी जब आसपास खड़े लोग मदद नहीं करते, तब वही पत्रकार जो आमतौर पर खबरें कवर करते हैं, खुद मिसाल बन जाते हैं.

इस घटना ने एक बार फिर साबित किया कि मीडिया कर्मी केवल खबरों के वाहक नहीं, ज़रूरत पड़ने पर मानवता के सबसे पहले प्रहरी भी होते हैं.

इसे भी पढ़ें-बिहार के टॉप मेडिकल कॉलेज में MBBS सीट पाने का मौका, देखें पूरी लिस्ट और कटऑफ

इसे भी पढ़ें-भूकंप से पहले चेतावनी देगी आपकी स्मार्टवॉच; गूगल ला रहा नया अलर्ट फीचर

इसे भी पढ़ें-भागलपुर के 29 रूट बने अंतरक्षेत्रीय मार्ग, माल ढुलाई होगी आसान, यहां देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें-BEd धारकों के लिए शानदार मौका; सैलरी 54000 रुपये तक, Vacancy के लिए करें अप्लाई

पत्रकारों ने दिखाई इंसानियत
- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
mist
28 ° C
28 °
28 °
74 %
4.1kmh
40 %
Tue
27 °
Wed
41 °
Thu
42 °
Fri
42 °
Sat
43 °
- Advertisment -

अन्य खबरें