🟡 Gold (10g) : ₹ 1,23,564.72 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,62,537.30 💵 USD / INR : ₹ 95.23 📈 Sensex : 74,112.14 (0.7%) 📊 Nifty 50 : 22,944.35 (1.08%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,23,564.72 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,62,537.30 💵 USD / INR : ₹ 95.23 📈 Sensex : 74,112.14 (0.7%) 📊 Nifty 50 : 22,944.35 (1.08%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

दिल्ली में PM मोदी करेंगे 11,000 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन, NCR में आवाजाही होगी आसान

Dwarka Expressway Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अर्बन एक्सटेंशन (यूईआर-2) और द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली खंड का उद्घाटन करेंगे. इन परियोजनाओं से एनसीआर में आवाजाही तेज और माल ढुलाई आसान होगी.

विज्ञापन

Dwarka Expressway Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अर्बन एक्सटेंशन (यूईआर-2) और द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली खंड का उद्घाटन करेंगे. इन परियोजनाओं से एनसीआर में आवाजाही तेज और माल ढुलाई आसान होगी.

विज्ञापन

Dwarka Expressway Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अर्बन एक्सटेंशन (यूईआर-2) और द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली खंड का उद्घाटन करेंगे. इन परियोजनाओं से एनसीआर में आवाजाही तेज और माल ढुलाई आसान होगी. यूईआर-2 और द्वारका एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग 11,000 करोड़ रुपये की लागत से पूरा हुआ है. ये परियोजनाएँ न केवल दिल्ली के भीतर बल्कि एनसीआर और देश के अन्य हिस्सों को जोड़ने में अहम भूमिका निभाएंगी. उद्घाटन के दिन प्रधानमंत्री रोहिणी के सेक्टर-37 में आयोजित कार्यक्रम में रोड शो और जनसभा में शामिल होंगे.

यूईआर-2 राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (अलीपुर) से शुरू होकर मुंडका, बक्करवाला, नजफगढ़ और द्वारका होते हुए यशोभूमि के पास द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़ता है. इसके निर्माण में लगभग 5360 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं.

एनसीआर में यातायात और समय में होगा सुधार

इस नए एक्सप्रेसवे से सिंघु बॉर्डर से आइजीआई एयरपोर्ट केवल 40 मिनट में पहुंचा जा सकेगा, जबकि पहले यह यात्रा दो घंटे तक लेती थी. इनर और आउटर रिंग रोड पर वाहनों का दबाव कम होगा. मुकरबा चौक, मधुबन चौक, पीरागढ़ी चौक, धौला कुआं और एनएच-9 पर जाम की समस्या भी काफी हद तक दूर होगी.

मल्टी मोडल कनेक्टिविटी और राष्ट्रीय राजमार्ग से होगा जुड़ाव

यूईआर-2 को दिल्ली-चंडीगढ़, द्वारका एक्सप्रेसवे और अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ा गया है. यह अलीपुर में एनएच-44 (श्रीनगर-कन्याकुमारी), बहादुरगढ़ में एनएच-9 (फाजिल्का से उत्तराखंड), महिपालपुर में एनएच-48 (दिल्ली-चेन्नई) से जुड़ता है. इसके अलावा दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग, केएमपी, गुरुग्राम-रेवाड़ी और गुरुग्राम-सोहना राष्ट्रीय राजमार्ग से भी सीधा कनेक्शन है.

गुरुग्राम-सोहना राष्ट्रीय राजमार्ग सीधे दिल्ली-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा हुआ है. इस कनेक्शन से माल ढुलाई और औद्योगिक गतिविधियों में तेजी आएगी.

कितना किलोमीटर लंबा है द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली खंड?

द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली खंड 10.1 किलोमीटर लंबा है. इसमें यशोभूमि, मेट्रो ब्लू लाइन, आरेंज लाइन, निर्माणाधीन बिजवासन रेलवे स्टेशन और द्वारका बस डिपो को मल्टी मोडल कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी.

इस परियोजना के निर्माण में करीब 5360 करोड़ रुपये की लागत लगी है. उद्घाटन के बाद बाहरी दिल्ली के लोग आसानी से शहर के अन्य हिस्सों तक पहुंच पाएंगे.

इसे भी पढ़ें-रविवार को निर्वाचन आयोग बुलाएगा प्रेस कॉन्फ्रेंस, वोट चोरी आरोपों का देगा जवाब

बाहरी दिल्ली और ग्रामीण इलाकों के लिए सुविधा

यूईआर-2 और द्वारका एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से कंझावला, मुबाकरपुर, बवाना, नरेला, मुंडका, रोहिणी, समयुपर बादली, किराड़ी और आसपास के ग्रामीण इलाके दिल्ली के अन्य हिस्सों से सीधे जुड़े होंगे.

नरेला और बवाना में बने डी.डी.ए फ्लैट्स तक भी पहुंचने में आसानी होगी. इस परियोजना से दैनिक आवागमन के समय में कमी आएगी और लोगों की जीवन गुणवत्ता बेहतर होगी.

आर्थिक और औद्योगिक लाभ

इन दो परियोजनाओं से माल ढुलाई सुगम होगी और औद्योगिक क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी. बवाना, नरेला और बहादुरगढ़ जैसे औद्योगिक क्षेत्रों को लिंक रोड से जोड़ने से निवेशकों और व्यापारियों को फायदा मिलेगा.

यूईआर-2 और द्वारका एक्सप्रेसवे का निर्माण एनसीआर में लॉजिस्टिक्स, परिवहन और व्यवसायिक गतिविधियों में नया आयाम जोड़ेगा. इससे रोजगार और व्यापार के अवसर भी बढ़ेंगे.

उद्घाटन कार्यक्रम का विवरण

प्रधानमंत्री मोदी सुबह 10:30 बजे रोहिणी सेक्टर-37 में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. इससे पहले वे मुंडका में रोड शो करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे. उद्घाटन के साथ ही सड़क परियोजनाएँ पूरी तरह से जनता के लिए चालू हो जाएंगी.

इसे भी पढ़ें-

भारत बनेगा अभेद्य किला; पीएम मोदी ने लाल किले से लॉन्च किया सुदर्शन चक्र मिशन

पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर युवाओं के लिए 1 लाख करोड़ की योजना की शुरू

लाल किले से ट्रंप के टैरिफ पर पीएम मोदी का पलटवार – ‘मोदी दीवार बनकर डटा है’

धोनी के फैसले से टूटा दिल, सहवाग का बड़ा खुलासा – तेंदुलकर ने ऐसे बदली सोच

आज 79वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले से पीएम मोदी का 12वां संबोधन

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
overcast clouds
21.6 ° C
21.6 °
21.6 °
88%
4.5m/s
100%
गुरु
22 °
शुक्र
21 °
शनि
28 °
रवि
28 °
सोम
30 °

अन्य खबरें

विज्ञापन