🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,192.49 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,74,377.14 💵 USD / INR : ₹ 94.96 📈 Sensex : 74,729.27 (0.56%) 📊 Nifty 50 : 23,146.15 (0.65%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,192.49 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,74,377.14 💵 USD / INR : ₹ 94.96 📈 Sensex : 74,729.27 (0.56%) 📊 Nifty 50 : 23,146.15 (0.65%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Gwalior Accident : बैरिकेड तोड़ मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 12 की मौत

Gwalior Accident : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास धान से लदे ट्रक के बेकाबू होने से 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. शनिवार देर रात करीब 1:30 बजे ट्रक पुलिस बैरिकेड तोड़कर श्रद्धालुओं के बीच जा घुसा और मंदिर के गेट व बाहरी दीवार से टकरा गया. हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जबकि पांच से छह घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

विज्ञापन

Gwalior Accident : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास धान से लदे ट्रक के बेकाबू होने से 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. शनिवार देर रात करीब 1:30 बजे ट्रक पुलिस बैरिकेड तोड़कर श्रद्धालुओं के बीच जा घुसा और मंदिर के गेट व बाहरी दीवार से टकरा गया. हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जबकि पांच से छह घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

विज्ञापन

Gwalior Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास शनिवार देर रात धान से लदे ट्रक ने भीषण तबाही मचाई. रात करीब 1:30 बजे बेकाबू ट्रक पुलिस के बैरिकेड तोड़कर श्रद्धालुओं के बीच जा घुसा. हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. ट्रक मंदिर के गेट और बाहरी दीवार से टकराकर रुका. घायलों में पांच से छह लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

भारी वाहनों पर रोक के बावजूद मंदिर मार्ग पर पहुंचा ट्रक

ग्वालियर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के अनुसार, हादसे के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु शीतला माता मंदिर जा रहे थे. धान से लदा ट्रक छिनौर की तरफ से आ रहा था. इस मार्ग पर तेज ढलान होने के कारण भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक है. पुलिस ने ट्रक को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ गया. इसके बाद वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क पर मौजूद श्रद्धालुओं को कुचलते हुए मंदिर के गेट और बाहरी दीवार से जा टकराया.

UPI MDR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल, चार्ज से कमाई किसे होगी? केंद्र-RBI से 4 हफ्ते में जवाब

39 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, 12 ने तोड़ा दम

एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि हादसे के बाद कुल 39 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें 12 की मौत हो गई. पांच से छह घायलों की हालत गंभीर है. कुछ लोगों की हड्डियां टूट गई हैं, जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं. घटनास्थल पर ड्यूटी कर रहे दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं और उनका इलाज चल रहा है.

जिला कलेक्टर रुचिका चौहान ने शुरुआती जानकारी में 11 लोगों की मौत और करीब 29 लोगों के घायल होने की बात कही थी. बाद में एसएसपी ने मृतकों की संख्या बढ़कर 12 होने की पुष्टि की.

चेकपोस्ट और बैरिकेड के बावजूद कैसे पहुंचा ट्रक?

नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर मार्ग पर बैरिकेड और पुलिस चेकपोस्ट बनाए गए थे. इसके बावजूद ट्रक प्रतिबंधित मार्ग पर कैसे पहुंचा और बैरिकेड तोड़कर आगे कैसे बढ़ गया, इसकी जांच की जा रही है. कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस और अन्य वाहनों को मौके पर भेजा गया.

ट्रक में तकनीकी खराबी की आशंका को देखते हुए परिवहन विभाग की टीम को भी बुलाया गया है. टीम वाहन की जांच कर दुर्घटना के कारणों का पता लगाएगी.

प्रत्यक्षदर्शी का दावा, ट्रक में क्षमता से ज्यादा लदा था धान

हादसे में घायल एक व्यक्ति के भाई ने बताया कि ट्रक अचानक तेज रफ्तार में आया और लोगों को कुचलता हुआ आगे बढ़ गया. प्रत्यक्षदर्शी ने दावा किया कि ट्रक में उसकी क्षमता से ज्यादा सामान लदा हुआ था. ट्रक की चपेट में कुछ दुकानें भी आईं. उन्होंने बताया कि हादसे में उनके भाई को भी चोट लगी है.

इसे भी पढ़ें-

ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान को सजा-ए-मौत, भारत में अब तक कितनी महिलाओं को दी गई फांसी?
राहुल गांधी की याचिका में कहां फंसा पेंच? 14 आपत्तियां, फीस से लेकर दस्तावेजों तक में गड़बड़ी
दिल्ली में प्रदर्शन से बढ़ी सख्ती, यूपी बॉर्डर सील जैसे हालात; 250 ट्रेनें रद्द, स्कूल-कॉलेजों पर भी असर
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
few clouds
27.3 ° C
27.3 °
27.3 °
73%
1m/s
22%
रवि
32 °
सोम
32 °
मंगल
31 °
बुध
31 °
गुरु
31 °

अन्य खबरें

विज्ञापन