वायरल वीडियो

Hemant Soren Government Gift: झारखंड के कर्मचारियों को मिला दिवाली बोनस, डीए बढ़कर 58% हुआ

Hemant Soren Government Gift: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनधारकों को दिवाली-छठ से पहले बड़ा तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में डीए और डीआर में तीन फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई. अब यह दर 55% से बढ़कर 58% हो गई है. नई दरें एक जुलाई 2025 से प्रभावी होंगी. इस फैसले से करीब तीन लाख कर्मचारियों और पेंशनधारकों को लाभ होगा.

Hemant Soren Government Gift: झारखंड सरकार ने राज्य के लाखों कर्मचारियों और पेंशनधारकों को त्योहारों से पहले बड़ी राहत दी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में महंगाई भत्ता (DA) तीन प्रतिशत बढ़ाने का फैसला लिया गया है. इसके साथ ही अब कर्मचारियों को 58% डीए और पेंशनधारकों को 58% डीआर का लाभ मिलेगा. सरकार का यह फैसला दिवाली और छठ पर्व से ठीक पहले लागू किया गया है, जिससे सरकारी वर्ग में खुशी की लहर है.

एक जुलाई से लागू होगी नई दरें

डीए में बढ़ोतरी का लाभ एक जुलाई 2025 से प्रभावी होगा. झारखंड सरकार ने यह फैसला राज्य के लगभग तीन लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के हित में लिया है. अब तक उन्हें 55% डीए और डीआर दिया जा रहा था. इस निर्णय से कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन दोनों में बढ़ोतरी होगी.

इसे भी पढ़ें-Jio का नया दांव; ऑफलाइन रिचार्ज पर ₹50 की बचत, जानिए कैसे उठाएं फायदा

कैबिनेट ने 24 अहम प्रस्तावों को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 24 प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई. इनमें स्वास्थ्य सेवा को मजबूत बनाने के लिए 207 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (ALS) एम्बुलेंस खरीदने का फैसला प्रमुख है. इसके लिए 103.5 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं.

पुलिस के लिए नए वाहन खरीदने की भी मंजूरी

बैठक में पुलिस विभाग के लिए 628 चारपहिया और 849 दोपहिया वाहनों की खरीद को भी मंजूरी दी गई. इसके लिए 78.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. सरकार का कहना है कि इससे कानून-व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं में तेजी आएगी.

इसे भी पढ़ें-CBSE Alert: रजिस्ट्रेशन डिटेल जमा करने की अंतिम तिथि नजदीक, बचे सिर्फ 3 दिन

राज्य कर्मियों के लिए त्योहार से पहले खुशखबरी

त्योहारों के मौसम में डीए बढ़ाने का यह निर्णय सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत का तोहफा माना जा रहा है. इससे राज्य में उपभोग क्षमता बढ़ेगी और बाजार में रौनक लौटेगी.

इसे भी पढ़ें-

iPhone 17 सीरीज की प्री-बुकिंग आज से शुरू, जानें कहां और कितने में प्री-ऑर्डर कर सकते हैं

Oppo K13 Turbo Pro 5G vs Poco F7 5G: जानिए कौन देगा आपके पैसे का पूरा लाभ

Oppo K13 Turbo Pro 5G vs Poco F7 5G: जानिए कौन देगा आपके पैसे का पूरा लाभ

WhatsApp से हो रही है जासूसी! इन खतरनाक संकेतों को पहचानें और करें बचाव

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
scattered clouds
35 ° C
35 °
35 °
20 %
4.1kmh
40 %
Tue
36 °
Wed
35 °
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
39 °

अन्य खबरें