विज्ञापन

वायरल वीडियो

आज 81 केंद्रों पर होगी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा, 42 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल

JCECEB Polytechnic Exam 2026: झारखंड में JCECEB की पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा-2026 रविवार को होगी. राज्यभर के 81 परीक्षा केंद्रों पर करीब 42 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे. परीक्षा को लेकर सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

विज्ञापन

JCECEB Polytechnic Exam 2026: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) की पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 रविवार को राज्यभर के 81 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी. परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस बार करीब 42 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे. कदाचारमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं.

एक पाली में होगी परीक्षा

पर्षद के अनुसार परीक्षा सुबह 10.30 बजे से दोपहर एक बजे तक एक ही पाली में आयोजित होगी. अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए राज्य के विभिन्न जिला मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. रांची में सबसे अधिक 11 केंद्र बनाए गए हैं. इसके अलावा जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, दुमका, पलामू, हजारीबाग और चाईबासा समेत अन्य जिलों में भी परीक्षा होगी.

शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, समान वरीयता और अपग्रेड वेतन देने का आदेश

JCECEB Polytechnic Exam 2026: केंद्रों पर रहेगी कड़ी निगरानी

परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती की गई है. केंद्रों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या कदाचार की संभावना न रहे.

समय से पहले पहुंचने की सलाह

पर्षद ने अभ्यर्थियों से परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र पर पहुंचने की अपील की है. परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ निर्धारित पहचान पत्र लेकर आने और परीक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-

रोहितश्य रॉय बने झारखंड के नए महाधिवक्ता, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन
झारखंड में राशन लाभुकों के लिए खुशखबरी, बैकलॉग खत्म कर एकमुश्त वितरण की तैयारी
नौकरी पर मंडरा रहा संकट होगा दूर, JTET नियम बदलाव से शिक्षकों को राहत
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
31.7 ° C
31.7 °
31.7 °
59%
3.4m/s
100%
शनि
32 °
रवि
37 °
सोम
38 °
मंगल
30 °
बुध
36 °

अन्य खबरें