🟡 Gold (10g) : ₹ 1,22,013.90 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,64,986.95 💵 USD / INR : ₹ 94.95 📈 Sensex : 73,123.83 (-0.17%) 📊 Nifty 50 : 22,600.00 (-0.39%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,22,013.90 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,64,986.95 💵 USD / INR : ₹ 94.95 📈 Sensex : 73,123.83 (-0.17%) 📊 Nifty 50 : 22,600.00 (-0.39%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur : शादी समारोह से लौटे युवक की मौत, परिवार ने दूसरी पत्नी को बताया जिम्मेदार

Bhagalpur :राजौन थाना क्षेत्र के कठचातर गाँव में दो शादी करने वाले युवक की मौत रहस्यमय हालात में हो गई. परिवार का आरोप है कि दूसरी पत्नी ने खाने में जहर मिलाकर उसे मार दिया. इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

Bhagalpur :राजौन थाना क्षेत्र के कठचातर गाँव में दो शादी करने वाले युवक की मौत रहस्यमय हालात में हो गई. परिवार का आरोप है कि दूसरी पत्नी ने खाने में जहर मिलाकर उसे मार दिया. इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

Bhagalpur : राजौन थाना क्षेत्र के कठचातर गाँव में दो शादी करना युवक को भारी पड़ गया. मंगलवार को जहर खाने से बादल कुमार (29) की मौत हो गई. पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता ने कहा कि बादल की दो पत्नियाँ थीं और दोनों को वह कठचातर में अलग-अलग कमरों में रखकर रहता था.

शादी समारोह से लौटने के बाद बिगड़ी तबीयत

18 नवंबर की रात करीब 9 बजे बादल अपनी दूसरी पत्नी काजल देवी के साथ गाँव में एक शादी समारोह में शामिल हुआ. समारोह के बाद काजल उसे अपने मायके ले गई. पिता का आरोप है कि वहीं काजल ने खाने में जहर मिलाकर बादल को खिला दिया.

घर लौटते ही गिर पड़ा, मुंह से निकला झाग

19 नवंबर की सुबह करीब 2 बजे बादल किसी तरह घर पहुँचा, लेकिन दरवाजे पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा. परिजनों ने देखा कि उसके मुँह से झाग निकल रहा था. परिजन तत्काल उसे राजौन सरकारी अस्पताल लेकर पहुँचे.

मायागंज रेफ़र, डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे मायागंज अस्पताल रेफ़र कर दिया. इलाज के दौरान शाम करीब 4:30 बजे डॉक्टरों ने बादल को मृत घोषित कर दिया.

घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और आरोपित पत्नी काजल देवी से पूछताछ की तैयारी कर रही है.

इसे भी पढ़ें–समाहरणालय में शुरू होंगी भोजन-पेयजल सेवाएं, जीविका करेगी संचालन

विज्ञापन
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 से शुरुआत के दिनों से ही जुड़ी हैं. डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा और ग्रामीण पत्रकारिता में गहरी रुचि रखती हैं.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
22.6 ° C
22.6 °
22.6 °
68%
2.7m/s
0%
शनि
23 °
रवि
30 °
सोम
31 °
मंगल
32 °
बुध
33 °

अन्य खबरें

विज्ञापन