🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,639.12 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,148.96 💵 USD / INR : ₹ 95.98 📈 Sensex : 72,771.72 (-1.52%) 📊 Nifty 50 : 22,780.25 (-1.56%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,639.12 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,148.96 💵 USD / INR : ₹ 95.98 📈 Sensex : 72,771.72 (-1.52%) 📊 Nifty 50 : 22,780.25 (-1.56%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur Crime : मोजाहिदपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत — मायके पक्ष का ससुराल वालों पर हत्या का आरोप, अस्पताल में हंगामा

Bhagalpur Crime : मोजाहिदपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष आमने-सामने आ गए। मायागंज अस्पताल में दोनों पक्षों के बीच खूब हंगामा हुआ. मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया, जबकि ससुराल पक्ष ने इसे ज़हर खाकर आत्महत्या बताया है.

विज्ञापन

Bhagalpur Crime : मोजाहिदपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष आमने-सामने आ गए। मायागंज अस्पताल में दोनों पक्षों के बीच खूब हंगामा हुआ. मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया, जबकि ससुराल पक्ष ने इसे ज़हर खाकर आत्महत्या बताया है.

विज्ञापन

Bhagalpur Crime : मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष आमने-सामने हो गए. घटना के बाद मायागंज अस्पताल में दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक और हंगामा हुआ. मृतका की पहचान सिकंदरपुर कोबीबाड़ी निवासी अमर मंडल की 25 वर्षीय पत्नी कुसुम देवी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी, हालांकि मायके वालों ने इसे आत्महत्या न मानते हुए हत्या का आरोप लगाया है.

मृतका के पिता गेना लाल के अनुसार, बुधवार को ससुराल की ओर से फोन आया कि कुसुम की तबीयत अचानक खराब हो गई है. सूचना मिलते ही वे परिजनों के साथ मायागंज अस्पताल पहुंचे, जहाँ शुक्रवार तड़के करीब चार बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतका की मां और परिवार की महिलाओं ने ससुराल पक्ष पर सीधे कुसुम की जान लेने का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध दर्ज कराया.

ससुराल पक्ष का दावा — कमरे में जाकर चूहे मारने की दवा खाई

ससुर अशोक मंडल ने बताया कि बुधवार दोपहर घर पर केवल कुसुम, सास और दो बच्चे मौजूद थे. कुछ देर बाद कुसुम ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और फिर उल्टियाँ होने लगीं. परिजन पहले उसे सदर अस्पताल और फिर मायागंज ले गए, जहाँ इलाज चलता रहा लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी.

जानकारी के मुताबिक, कुसुम और उसके पति के बीच आए दिन पैसों को लेकर विवाद होता था. सास के साथ भी तनाव रहने की बात सामने आई है. आठ वर्ष पूर्व उसकी शादी अमर मंडल (सब्जी विक्रेता) से हुई थी. वह अपने पीछे चार वर्ष की बेटी और दो वर्ष का बेटा छोड़ गई है.

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम में देरी

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची, लेकिन दोनों परिवारों के कलेश और बयान दर्ज न होने के कारण शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को नहीं हो सका. बरारी पुलिस कैंप के मुताबिक पोस्टमार्टम शनिवार को किया जाएगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है और फर्दबयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-दिनदहाड़े घर में चोरी से दहशत, अपराध में बढ़ोतरी पर छात्र नेता का आक्रोश — गश्ती बढ़ाने की मांग तेज

इसे भी पढ़ें-भागलपुर पुलिस की कार्यशैली में डिजिटल बदलाव — ई-ऑफिस सिस्टम से पेपरलेस मॉडल की शुरुआत

इसे भी पढ़ें-एक महीने से कार्रवाई, फिर भी ढाक के तीन पात; अतिक्रमण हटाओ अभियान बेअसर

विज्ञापन
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 से शुरुआत के दिनों से ही जुड़ी हैं. डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा और ग्रामीण पत्रकारिता में गहरी रुचि रखती हैं.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
scattered clouds
25.9 ° C
25.9 °
25.9 °
86%
2.6m/s
40%
सोम
26 °
मंगल
32 °
बुध
33 °
गुरु
32 °
शुक्र
33 °

अन्य खबरें