विज्ञापन

वायरल वीडियो

Muzaffarpur News : राधा सिन्हा स्मृति बॉल बैडमिंटन में किलकारी पटना विजेता

Muzaffarpur News : मुजफ्फरपुर में आयोजित राधा सिन्हा स्मृति जूनियर बालिका बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न हुई. फाइनल मुकाबले में किलकारी पटना ने पूर्वी चम्पारण को सीधे सेटों में पराजित किया. किलकारी पटना ने एकदिवसीय प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया.

विज्ञापन

Muzaffarpur News : मुजफ्फरपुर चित्रांश खेल एवं सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में जिला बॉल बैडमिंटन संघ और किलकारी द्वारा आयोजित राधा सिन्हा स्मृति एकदिवसीय जूनियर बालिका बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता का खिताब किलकारी पटना ने अपने नाम किया.

शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में किलकारी पटना ने पूर्वी चम्पारण को सीधे सेटों में 35-16 और 35-18 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. इससे पहले खेले गए अहम लीग मुकाबलों में पूर्वी चम्पारण ने मुजफ्फरपुर को 35-11, 35-8 से हराया, जबकि किलकारी पटना ने मुजफ्फरपुर को 35-18, 35-22 से पराजित किया.

मुस्कान कुमारी बनीं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए किलकारी पटना की मुस्कान कुमारी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया. फाइनल मैच के बाद विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए गए.

अतिथियों ने किया पुरस्कार वितरण

पुरस्कार वितरण समारोह में चित्रांश खेल एवं सांस्कृतिक मंच की अध्यक्ष डॉ. पल्लवी सिन्हा, बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर और किलकारी की केंद्र प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर पूनम कुमारी मौजूद रहीं. अतिथियों का स्वागत जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव राजीव कुमार सिन्हा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संघ अध्यक्ष के.के. सिन्हा ने किया. मंच संचालन संदीप कुमार ने किया.

मौके पर राजेश कुमार सिन्हा, राकेश कुमार सिन्हा, चंदेश्वर प्रसाद, आकाश वर्मा, सुषमा सिन्हा, पौष्टिक आहार के महानिदेशक सौरभ वर्मा, विकास कुमार, अंकित कुमार, वीरेश कुमार, तकनीकी पदाधिकारी दीपक सिंह कश्यप, प्रशिक्षक राहुल कुमार सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें-सदर अस्पताल में टीकाकरण प्रशिक्षण सम्पन्न, 79 ANM हुईं प्रशिक्षित

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
37.2 ° C
37.2 °
37.2 °
40%
2.7m/s
89%
बुध
37 °
गुरु
39 °
शुक्र
39 °
शनि
40 °
रवि
39 °

अन्य खबरें