🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,567.39 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,76,592.79 💵 USD / INR : ₹ 94.93 📈 Sensex : 74,671.18 (0.48%) 📊 Nifty 50 : 23,118.30 (0.53%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,567.39 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,76,592.79 💵 USD / INR : ₹ 94.93 📈 Sensex : 74,671.18 (0.48%) 📊 Nifty 50 : 23,118.30 (0.53%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

मुजफ्फरपुर में दुर्गा पूजा पर ट्रैफिक का नया प्लान, 17 से 20 अक्टूबर तक कई रास्तों पर रोक और वन-वे लागू

Muzaffarpur Traffic Plan : दुर्गा पूजा के दौरान मुजफ्फरपुर में 17 से 20 अक्टूबर तक यातायात के लिए विशेष व्यवस्था लागू रहेगी. कई प्रमुख सड़कों पर वन-वे और नो-एंट्री लागू की गई है, जबकि कल्याणी चौक से मिठनपुरा जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं. दूसरी ओर, शहर में पहले से जारी जाम के बीच स्थानीय लोगों ने मालवाहक वाहनों पर दिनभर प्रतिबंध लगाने की मांग की है.

विज्ञापन

Muzaffarpur Traffic Plan : दुर्गा पूजा के दौरान मुजफ्फरपुर में 17 से 20 अक्टूबर तक यातायात के लिए विशेष व्यवस्था लागू रहेगी. कई प्रमुख सड़कों पर वन-वे और नो-एंट्री लागू की गई है, जबकि कल्याणी चौक से मिठनपुरा जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं. दूसरी ओर, शहर में पहले से जारी जाम के बीच स्थानीय लोगों ने मालवाहक वाहनों पर दिनभर प्रतिबंध लगाने की मांग की है.

विज्ञापन

Muzaffarpur Traffic Plan : मुजफ्फरपुर में दुर्गा पूजा के दौरान पंडालों और मंदिरों तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है. 17 से 20 अक्टूबर तक विसर्जन संपन्न होने तक शहर के प्रमुख मार्गों पर वन-वे, नो-एंट्री और वैकल्पिक रास्तों के नियम प्रभावी रहेंगे. इस व्यवस्था के तहत कई सड़कों पर वाहनों की आवाजाही सीमित की गई है, जबकि कल्याणी से मिठनपुरा जाने वाले वाहनों के लिए अलग रूट तय किया गया है.

हालांकि, नई व्यवस्था लागू होने से पहले ही शहर के कई इलाकों में जाम की समस्या बनी हुई है. पंडाल निर्माण और दिनभर मालवाहक वाहनों के परिचालन के कारण मां बगलामुखी मंदिर और गोला रोड पर घंटों वाहन फंसे रह रहे हैं. इससे आम लोगों और नौकरीपेशा लोगों को परेशानी हो रही है. स्थानीय नागरिकों ने सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक शहर में मालवाहक वाहनों की नो-एंट्री लागू करने की मांग की है.

1300 रुपये के लिए किराना दुकानदार की कनपटी पर तानी पिस्टल, मुजफ्फरपुर में बदमाशों का आतंक

महेशबाबू चौक से जुरन छपरा तक एकतरफा चलेंगे वाहन

प्रशासन ने प्रमुख मार्गों पर यातायात का रुख निर्धारित किया है. महेशबाबू चौक से जुरन छपरा की ओर वाहन जा सकेंगे, लेकिन जुरन छपरा से महेशबाबू चौक की तरफ बाइक, रिक्शा समेत किसी भी वाहन की वापसी प्रतिबंधित रहेगी.

समाहर्ता आवास मोड़ से निकलने वाले वाहन इमलीचट्टी होते हुए दाउदपुर पुल और महेशबाबू चौक की ओर जाएंगे. इस मार्ग पर विपरीत दिशा से आने की अनुमति नहीं होगी.

पानी टंकी चौक से हरिसभा चौक तक व्यावसायिक और सवारी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. इस रास्ते का इस्तेमाल केवल पैदल श्रद्धालु कर सकेंगे. वहीं, हरिसभा चौक से देवी मंदिर के बीच मोटरसाइकिल, ई-रिक्शा और सवारी वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी.

देवी मंदिर के आसपास कई रास्तों पर बैरिकेडिंग

पूजा पंडालों और मंदिर के आसपास भीड़ नियंत्रित करने के लिए कई संपर्क मार्गों को नो-एंट्री जोन बनाया गया है. मुखर्जी सेमिनरी स्कूल रोड के दक्षिणी छोर यानी देवी मंदिर की ओर से सवारी गाड़ियों का परिचालन बंद रहेगा.

एलआईसी लेन में दक्षिणी छोर पर देवी मंदिर और उत्तरी छोर पर अमर सिनेमा रोड, दोनों तरफ से वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. गुरुद्वारा रोड और वुमेंस हॉस्टल रोड पर भी देवी मंदिर की ओर से सवारी गाड़ियां नहीं चलेंगी. रज्जू शाह लेन के उत्तरी छोर पर भी पुलिस बैरिकेडिंग करेगी.

कल्याणी से मिठनपुरा जाने के लिए ये होंगे वैकल्पिक रास्ते

कल्याणी चौक से मिठनपुरा की ओर जाने वाले ऑटो, ई-रिक्शा और बाइक को छोटी कल्याणी, अमर सिनेमा, हाथी चौक और पानी टंकी चौक होकर जाना होगा. अन्य वाहन अघोरिया बाजार और काजी ईंधा रोड होते हुए तीन कोठिया के रास्ते निकल सकेंगे.

प्रशासन ने वाहनों की पार्किंग के लिए शहर में नौ स्थल भी चिह्नित किए हैं. त्योहार के दौरान लोगों को निर्धारित रूट और पार्किंग व्यवस्था का पालन करना होगा, ताकि प्रमुख मार्गों पर जाम और यातायात का दबाव कम किया जा सके.

इसे भी पढ़ें-

मुजफ्फरपुर में कंटेनर निर्माण पर ₹26 करोड़ लगाएगी कंपनी, दुबई-सिंगापुर तक सप्लाई की तैयारी
कागजों में बनीं श्रवण दिव्यांग, नौकरी मिलते ही खुली पोल; शिक्षिका सस्पेंड
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
31 ° C
31 °
31 °
56%
2.5m/s
0%
शुक्र
32 °
शनि
32 °
रवि
33 °
सोम
33 °
मंगल
32 °

अन्य खबरें

विज्ञापन